विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहचान दिला रहे जय मीणा, ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:44 PM (IST)

जय मीणा ने एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक जीतकर इतिहास रचा। सेमीफाइनल में जापान के ...और पढ़ें

जय मीषा ने रचा इतिहास

जय मीषा ने रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नागोया: भारत के जय मीणा ने बुधवार को एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में देश का पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से हारने के बाद मीणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मीणा 2018 और 2022 एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इससे पहले वह 2024 विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं। अपने तीसरे एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 26 वर्षीय मीणा ने तीन गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। 45 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें कुरोसाका के हाथों 2-4 (3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4) से हार का सामना करना पड़ा।

मीणा ने किया संघर्ष

मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले और 2022 राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मीणा शुरुआत में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए। कुरोसाका ने पहले दो गेम 5-3 और 4-1 से जीतकर बढ़त बना ली। जापानी खिलाड़ी ने तीसरा गेम भी 4-1 से अपने नाम कर अपनी बढ़त 3-0 कर ली। इसके बाद मीणा के सामने वापसी के लिए कोई गलती करने की गुंजाइश नहीं थी। पदक पक्का होने के बावजूद फाइनल में जगह बनाने के लिए खेल रहे मीणा ने इसके बाद जोरदार वापसी की। उन्होंने चौथा गेम 4-1 से जीतने के बाद पांचवें गेम में कड़ा संघर्ष करते हुए 6-4 से जीत हासिल की। इससे उन्होंने मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगा दी।

कुरोसाका ने तोड़ी उम्मीदें

हालांकि, कुरोसाका ने छठे गेम में खुद को संभाला और 4-1 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही जापानी खिलाड़ी ने फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले बुधवार को ही मीणा ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को बेहद कड़े मुकाबले में 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

यह भी पढ़ें- पिता से मिली प्रेरणा, अब एशियन गेम्स में मेडल; मेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रांज जीतने वाले भवतेघ, अनंतजीत और मेराज की कहानी

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Highlights: मीराबाई चानू की चांदी, भारत ने चौथे दिन जीते कुल 5 मेडल