विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISSF निशानेबाजी विश्व कप में इवानेविल वलारिवान को मिला कांस्य, 18 साल की निशानेबाज ने जीता गोल्‍ड मेडल

Published: Tue, 10 Jun 2025 10:39 PM (IST)

भारत की निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में कांस्‍य पदक जीता। इलावेनिल एक समय शीर्ष ...और पढ़ें

इलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्‍य जीता
इलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्‍य जीता

HighLights

  1. इलावेनिल वलारिवान ने फाइनल में कांस्‍य पदक जीता
  2. 18 साल की वैंग झिफेई ने गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया
  3. भारत की राष्ट्रीय चैंपियन अनन्‍या नायडु 15वें स्‍थान पर रहीं

प्रेट्र, म्यूनिख। भारत की दिग्गज निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान को मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व कप में प्रतियोगिताओं के पहले दिन महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में एक समय शीर्ष पर रहने के बावजूद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

25 वर्षीय भारतीय निशानेबाज इलावेनिल ने 231.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की 18 साल की वैंग झिफेई ने 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया की क्वोन युनजी ने 252.6 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

इलावेनिल ने फाइनल में 10.7 अंक के साथ शुरुआत की और फिर अपने अगले प्रयास में 10.8 अंक जुटाए। दो बार की ओलंपियन इलावेनिल शुरुआती पांच शाट के बाद कोरिया की ओलंपिक चैंपियन युनजी से 0.3 अंक पीछे थी। वह 10.8 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंची।

इलावेनिल 12 शॉट के बाद 127.2 अंक के साथ शीर्ष पर थीं। भारतीय निशानेबाज हालांकि इसके बाद 9.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं और अंतत कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत की राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू 632.4 अंक के साथ 15वें पायदान पर रहीं। केवल रैंकिंग अंक के लिए चुनौती पेश कर रहीं रमिता जिंदल ने 632.6 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।