Move to Jagran APP

सचेती के नाम पर आइओए में ही विरोध, सरकार चला सकती है कैंची

इस बार एशियन गेम्स इंडोनेशिया में खेले जाएंगे और 18 अगस्त से इन खेलों की शुरुआत होगी।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 02:55 PM (IST)
सचेती के नाम पर आइओए में ही विरोध, सरकार चला सकती है कैंची
सचेती के नाम पर आइओए में ही विरोध, सरकार चला सकती है कैंची

नई दिल्ली, अभिषेक त्रिपाठी। भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) एक बार फिर विवादों में है और अबकी बार वजह एशियन गेम्स के डिप्टी शेफ द मिशन राजकुमार सचेती हैं। 18 अगस्त से इंडोनेशिया में शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए आइओए ने खेल मंत्रालय को पदाधिकारियों की सूची भेजी है उसमें बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी के निजी सचिव रहे राजकुमार सचेती का नाम है। आइओए सचेती को डिप्टी शेफ द मिशन के रूप में भेजना चाह रहा है। एशियन गेम्स के शेफ द मिशन के रूप में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह जा रहे हैं।

loksabha election banner

आइओए के एक पदाधिकारी ने कहा कि सच बताऊं तो खेल मंत्रलय ही नहीं हमारे संघ के भी कई लोग इस बात से नाराज हैं। जो व्यक्ति किसी राष्ट्रीय खेल संघ का पदाधिकारी नहीं है और विवादों में रहा है उसे इस तरह से नहीं भेजा जाना चाहिए। पदाधिकारी ने कहा कि यह परंपरा के खिलाफ है। पहले भी दल प्रमुख और उप दल प्रमुख के तौर पर आइओए या राष्ट्रीय खेल संघों के पदाधिकारी जाते रहे हैं। सचेती बॉक्सिंग संघ के कर्मचारी हैं। उन्हें इसके लिए संघ से तनख्वाह मिलती है। निश्चित तौर पर यह गलत फैसला है।

वहीं खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें भी सचेती के नाम पर कई आपत्तियां मिली हैं। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। हम हर पहलू को परखकर फैसला लेंगे। हमें भारत के नाम पर कोई सवाल नहीं उठने देंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.