विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOA Elections 2026: हार के बाद पीटी उषा को मिला आइस हॉकी का सहारा, चुनावी राह में अब भी फंसा बड़ा पेंच

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:54 AM (IST)

भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) अध्यक्ष पद के लिए पीटी उषा की उम्मीदें बरकरार हैं, क्योंकि भारतीय आइस हॉकी संघ ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नामित किया है।

पीटी उषा

पीटी उषा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा के दोबारा इस पद पर चुनाव लड़ने की उम्मीदें बरकरार हैं। खेल के दिग्गज खिलाड़ियों के समूह (एसओएम) के चुनाव में हार का सामना करने के कुछ दिन बाद गुरुवार को भारतीय आइस हॉकी संघ (IHI) ने उन्हें अपने दो प्रतिनिधियों में से एक के रूप में नामित किया।

उषा को आइस हॉकी के राष्ट्रीय महासंघ की महिला प्रतिनिधि बनाया गया है, जबकि महासंघ के सचिव हरजिंदर सिंह पुरुष प्रतिनिधि होंगे। आईओए चुनाव में मतदान का अधिकार रखने वाले सभी 30 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार दोपहर तीन बजे तक महासंघ की आम सभा (जनरल बॉडी) के लिए एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि नामित करने का निर्देश दिया था।

पीटी उषा के सामने बड़ी चुनौती

हालांकि, सोमवार को चुनाव अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना में एक शर्त रखी गई थी कि नामित सदस्य संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ का सदस्य होना चाहिए। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक एवं फील्ड की दिग्गज खिलाड़ी पीटी उषा इस शर्त को पूरा करती हैं या नहीं। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रत्येक प्रतिनिधि संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ का सदस्य, भारत का नागरिक और 70 वर्ष से कम आयु का होना चाहिए।

इसके अलावा उसका अच्छा आचरण, सही निर्णय लेने की क्षमता और स्वतंत्र सोच होनी चाहिए। उसे ओलंपिक सिद्धांतों की जानकारी और उन पर विश्वास भी होना चाहिए।

रविवार को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां शुक्रवार को जमा की जाएंगी। शनिवार को इन आपत्तियों की जांच, सत्यापन और निपटारा किया जाएगा। इसके बाद रविवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। आईओए की कार्यकारी परिषद के चुनाव पांच दिसंबर को होने हैं। इसके लिए 71 सदस्यीय निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कालेज) बनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय खेल महासंघों के 60 प्रतिनिधि, पहले ही चुने जा चुके आठ एसओएम, एथलीट आयोग के दो प्रतिनिधि और भारत में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आइओसी) के सदस्य शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।