Move to Jagran APP

International Women Day 2020: इन छह महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

खेल की दुनिया में भी देश की महिलाएं नाम रौशन कर रही हैं। बात चाहें क्रिकेट की हो या फिर टेनिस बैडमिंटन बॉक्सिंग या पहलवानी की देश की महिला खिलाड़ी किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 01:15 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 01:15 PM (IST)
International Women Day 2020: इन छह महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान
International Women Day 2020: इन छह महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

नई दिल्ली, जेएनएन। खेल की दुनिया में भी देश की महिलाएं नाम रौशन कर रही हैं। बात चाहें क्रिकेट की हो या फिर टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग या पहलवानी की देश की महिला खिलाड़ी किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं। देश हो या विदेश हर स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। आइए आज अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस पर याद करते हैं ऐसी कुछ महिलाओं को, जिन्होंने खेल की दुनिया में इतिहास रचकर हमें गौरवान्वित किया है।

loksabha election banner

पीटी उषा

उड़न परी के नाम से मशहूर दिग्गज एथलीट पीटी उषा ने जकार्ता एशियाई खेलों में छह मेडल जीतकर तहलका मचा दिया था। इस दौरान उन्होंने पांच गोल्ड और एक ब्रांज जीता था। 1985 जकार्ता एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने चार गोल्ड और एक सिल्वर अपने नाम किया। 

 

पीवी संधू

पूर्व विश्व नंबर 2 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी  सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर अपने नाम किया था। स्विट्जरलैंड में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी थीं। इसके अलावा, उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में एक सिल्वर पदक भी जीता है।

 

साइना नेहवाल

पूर्व विश्व नंबर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं, जिसमें सात सुपरसीरीज खिताब शामिल हैं। उन्होंने ओलंपिक में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी दूसरी उपस्थिति में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इनके अलावा, उन्होंने तीन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण (2018 और 2010 में एकल और 2018 में मिकस्ड) जीता और एशियाई खेलों में दो ब्रॉन्ज भी उनके नाम है।

 

मैरीकॉम 

मैरीकॉम विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आठ पदक (6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज हैं। यह उपलब्धी न तो किसी महिला और न ही किसी पुरुष के नाम है। टूर्नामेंट के इतिहास में छह स्वर्ण जीतने वाली वह एकमात्र महिला हैं। वह 2014 एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज और 2018 राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

 

सानिया मिर्जा

डबल्स में पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी और छह ग्रैंड स्लैम खिताबों की विजेता, सानिया मिर्जा सबसे सफल भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 14 पदक भी जीते हैं, जिसमें एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एफ्रो-एशियाई खेलों में छह स्वर्ण शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने शानदार वापसी की है और टोक्यो ओलंपिक 2020 पर उनकी निगाहें हैं। 

साक्षी मलिक

पहलवान साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक ब्रॉन्ज जीतकर ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर अपने नाम किया था। साल 2016 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.