Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक के लिए रोजाना आठ-नौ घंटे अभ्यास कर रहे हैं भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा

अभिषेक खुद को शौकिया निशानेबाज मानते थे लेकिन जब उन्होंने वर्ष 2018 में एशियाई खेल में कांस्य पदक जीता तो आत्मविश्वास बढ़ गया। यहीं से उन्होंने ओलंपिक में क्वालीफाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया और टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 07:53 PM (IST)
भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा मैच के दौरान (एपी फोटो)

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा पिस्टल के बिना खुद को अधूरा सा समझते हैं। वह दिन-रात लक्ष्य पर निशाना लगाने के लिए अभ्यास करते हैं। फिलहाल वह क्रोएशिया में रोजाना आठ से नौ घंटे अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से ओलंपिक में हिस्सा लेने टोक्यो जाएंगे। अभिषेक के पिता अशोक वर्मा ज्यूडिशिरी में हैं, इसलिए अलग-अलग जिलों में उनकी पोस्टिंग रही। इसके चलते अभिषेक हरियाणा के अधिकतर जिलों में रहे हैं। 2014 में अभिषेक के पिता की फतेहाबाद में पोस्टिंग थी। यहीं से अभिषेक को निशानेबाजी का शौक चढ़ा और वह गुरुग्राम की एकलव्य शूटिंग अकादमी में ट्रेनिंग के लिए गए।

loksabha election banner

अभिषेक खुद को शौकिया निशानेबाज मानते थे, लेकिन जब उन्होंने वर्ष 2018 में एशियाई खेल में कांस्य पदक जीता तो आत्मविश्वास बढ़ गया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था। यहीं से उन्होंने ओलंपिक में क्वालीफाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया और टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए। अभिषेक अब टोक्यो में 10 मीटर एयर पिस्टल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभिषेक तनाव से दूर रहने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करते हैं। वह दिन में तीन बार अभ्यास करते हैं। अभ्यास के समय उनका ध्यान टारगेट एरिया में साइट पर रहता है। अभ्यास में किसी प्रकार की दिक्कत ना रहे, इसलिए दो पिस्टल रखते हैं।

अभिषेक फिलहाल क्रोएशिया में यूरोपीय चैंपियनशिप और संयुक्त विश्व कप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के साथ गए हैं। वह 11 मई को नई दिल्ली से चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे और वहीं से टोक्यो जाएंगे। ओलंपिक में 23 जुलाई से शूटिंग के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। अभिषेक का कहना है कि ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात है। इसलिए मैं पदक जीतने के लिए अपना 100 फीसद प्रदर्शन करूंगा।

अभिषेक की उपलब्धियां

-2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल में जकार्ता में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। 

-2019 में रियो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में नंबर-एक स्थान हासिल किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.