Move to Jagran APP

एशियन गेम्स 2018: 13वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती

13वें दिन किन खिलाड़ियों से उम्मीद की जा रही है।

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 10:20 AM (IST)
एशियन गेम्स 2018: 13वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती
एशियन गेम्स 2018: 13वें दिन ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे अपनी चुनौती

 नई दिल्ली, जेएनएन। एशियन गेम्स-2018 के 12वें दिन भारत ने 4 पदक अपने नाम किए। अब तक ने 58 पदक हासिल कर लिए। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 13 स्वर्ण, 20 रजत और 25 कांस्य पदक हासिल किए हैं। पुरुष 1500 मीटर में भारत के जिनसन जॉनसन ने गोल्ड पदक पर कब्जा किया। जॉनसन ने 3.44.72 का समय लेकर शीर्ष पर रहे।

loksabha election banner

वहीं महिला 4 गुणा 400 रिले रेस में भारतीय टीम ने 3.28.72 का समय लेकर भारत को मौजूदा एशियन गेम्स का 13वां गोल्ड मेडल दिला दिया है। स्टार एथलीट हिमा दास ने बेहतरीन शुरुआत की थी और अच्छी बढ़त बना ली थी, जो आखिरी तक कायम रही।

इसके अलावा महिला 1500 मीटर में भारत की चित्रा ने 4.12.56 का समय लेकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया तो सीमा पूनिया ने 62.26 के स्कोर के साथ भारत को डिस्‍कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अब देखते हैं कि 13वें दिन किन खिलाड़ियों से उम्मीद की जा रही है। 

मुक्केबाजी

शाम 6:00 बजे : पुरुष 49 किग्रा सेमीफाइनल : अमित बनाम पालम कार्लो

शाम 7:30 बजे : पुरुष 75 किग्रा सेमीफाइनल : विकास कृष्णन बनाम अमनकुल अबिल खान

हॉकी

रात 8:00 बजे : महिला हॉकी फाइनल : भारत बनाम जापान

जूडो

सुबह 9:12 बजे : पुरुष 100 किग्रा : अवतार सिंह

सुबह 10:06 बजे : महिला 78 किग्रा : राजविंदर कौर

सॉफ्ट टेनिस

सुबह 9:00 बजे : पुरुष ग्रुप-सी : भारत बनाम कंबोडिया, भारत बनाम इंडोनेशिया, भारत बनाम जापान

सुबह 9:00 बजे : महिला ग्रुप-ए : भारत बनाम मंगोलिया, भारत बनाम कोरिया, भारत बनाम थाइलैंड

टेबल टेनिस

सुबह 11:00 बजे : पुरुष सिंगल्स : शरत कमल

वॉलीबॉल

सुबह 9:00 बजे : महिला क्वालीफिकेशन : भारत बनाम चीनी ताइपे

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.