विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, कोरिया को 32 प्‍वाइंट्स के अंतर से रौंदा

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:36 AM (IST)

भारतीय टीम के सामने कोरियाई टीम टिक नहीं सकी। भारत ने पहले ही हाफ में तीन बार कोरिया को ऑलआउट करके अपना दबदबा दिखाया।

भारत की लगातार दूसरी जीत

भारत की लगातार दूसरी जीत

HighLights

  1. भारत ने कोरिया को 32 प्‍वाइंट्स के अंतर से मात दी

  2. भारत ने कोरिया को 63-31 के स्‍कोर से पटखनी दी

  3. भारत ने एशियन गेम्‍स 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने एशियन गेम्‍स 2026 में मंगलवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोरिया को 63-31 के अंतर से मात दी। भारत ने मंगलवार की सुबह तोकाई सिटीजन्‍स जिमनेशियम में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 32 अंकों के अंतर से पटखनी दी।

भारत ने एशियन गेम्‍स 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने मेजबान जापान को 25 अंक के अंतर से मात दी थी। बहरहाल, कोरिया के खिलाफ सुनील कुमार के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को ज्‍यादा मशक्‍कत नहीं करनी पड़ी और पूरे मैच में उनका दबदबा रहा।

पहले ही हाफ से भारत का दबदबा

भारत के रेडर्स ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 अंक बटोरे जबकि कोरियाई रेडर्स 23 अंक हासिल कर सके। भारत के डिफेंडर्स के सामने कोरिया का आक्रमण पूरी तरह विफल रहा। भारत ने पहले ही हाफ में 34-14 का स्‍कोर करके 20 अंक की बढ़त बना ली थी।

भारत ने पहले हाफ में 23 अंक बनाए और सात बोनस प्‍वाइंट्स हासिल किए। इसके अलावा उसने दो बार कोरिया को ऑलआउट किया। कोरियाई टीम के पास भारत के डिफेंस और आक्रमण, दोनों का कोई जवाब नहीं दिखा। कोरिया के रेडर्स पहले हाफ में भारत की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने संघर्ष करते दिखे और ब्रेक से पहले केवल 10 टच प्‍वाइंट्स हासिल कर सके।

भारत शीर्ष पर काबिज

दूसरे हाफ में कोरिया ने अपने खेल में जरूर सुधार किया, लेकिन वापसी का कभी जज्‍बा नहीं दिखाया। भारत ने दूसरे हाफ में 29 अंक हासिल किए, जिसमें एक बार और कोरिया को ऑलआउट करना शामिल है। इसके अलावा भारत ने मैच में कुल 17 बोनस अंक हासिल किए।

इस जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। सुनील कुमार की टीम ग्रुप-ए में जापान और कोरिया को मात देकर शीर्ष पर बनी हुई है। अब भारत बुधवार को बांग्‍लादेश से भिड़ेगा। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम पिछले 10 संस्‍करणों में 9वां गोल्‍ड जीतने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम ने की धमाकेदार शुरुआत, मेजबान जापान को 25 प्‍वाइंट्स के अंतर से हराया

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: क्रिकेट में गोल्ड पक्का! शूटर भी लगाएंगे मेडल पर निशाना; बहुत अहम है आज का दिन