विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thomas Cup 2024: भारतीय मेंस टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से धोया

Published: Mon, 29 Apr 2024 03:55 PM (IST)

भारत ने थॉमस कप 2024 के ग्रुप सी में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 5-0 से रौंदा। इस जीत ...और पढ़ें

थॉमस कप 2024 में भारत ने इंग्लैंड को धोया।
थॉमस कप 2024 में भारत ने इंग्लैंड को धोया।

HighLights

  1. भारत ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 5-0 से धोया
  2. जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने थॉमस कप 2024 के ग्रुप सी में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही भारतीय मेंस टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। एचएस प्रणय ने फॉर्म में वापसी करते हुए हैरी हुआंग को सीधे सेटों में 21-15, 21-15 से हराया, जिसके दम पर भारतीय टीम ने मैच में 1-0 की बढ़त बनाई।

सात्विक-चिराग ने दर्ज की जीत

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरे गेम को अपने नाम किया। हालांकि, सात्विक-चिराग की जोड़ी को इस गेम को अपने नाम करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने मैच को 21-17, 19-21 और 21-15 से अपने नाम किया। गेम का नतीजा एक घंटे और पांच मिनट के खेल के बाद निकला।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: शाह रुख खान के बेटे अबराम में दिखी क्रिकेटर बनने की पहली झलक! शानदार गेंद डालकर रिंकू सिंह के उड़ा दिए होश- Video

श्रीकांत ने जमाया रंग

इसके बाद पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपने जौहर दिखाए और उन्होंने एकतरफा मुकाबले में नदील दलवी को 21-16, 21-11 से पटखनी दी। श्रीकांत इस गेम में पूरी तरह से हावी नजर आए और उन्होंने नदीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। श्रीकांत की जीत के साथ ही भारत की बढ़त 3-0 हो गई। भारत की दूसरी डबल्स जोड़ी एसआर अर्जुन और ध्रुव ने अपने गेम को 21-17 और 21-19 के जीतते हुए भारत की लीड को 4-0 कर दिया।

आखिरी गेम में 24 वर्षीय किरन जॉर्ज ने शानदार खेल दिखाया और चोलेन कायन को सीधे सेटों में 21-18, 21-12 से हराते हुए भारत को इंग्लैंड पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में इंडोनेशिया से बुधवार को भिड़ेगी।