Commonwealth Gamnes: 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हुआ गजब संयोग, गोल्ड मेडल से जुड़ी ये बात चौंकाने वाली
Commonwealth Games 2022 देश के लिए खिलाड़ियों ने कुल 61 पदक हासिल करते हुए मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहते हुए इस गेम्स को खत्म किया। हालांकि पिछली बार टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता को खत्म किया था लेकिन यह प्रदर्शन भी सराहनीय है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन प्रदर्शन किया। देश के लिए खिलाड़ियों ने कुल 61 पदक हासिल करते हुए मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहते हुए इस गेम्स को खत्म किया। हालांकि पिछली बार टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता को खत्म किया था लेकिन यह प्रदर्शन भी सराहनीय है। इस बार भारतीय दल ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हो चुका है और भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरव करने का मौका दिया। गेम्स के आखिरी दिन भी भारत के खाते में बैटमिंटन और टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल आया। इस बात जिन 22 खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता उसमें सबसे ज्यादा रेसलिंग के खिलाड़ी रहे। कुल 6 गोल्ड भारत को इस खेल में मिला, इसके बाद टेबल टेनिस रहा जिसमें कुल 4 गोल्ड भारत की झोली में आए।
A rich haul of 6️⃣1️⃣ medals🏅 at the #CommonwealthGames2022 🤩
Great display of resilience, passion and energy showcased by our athletes 👍
Well Done Guys!!#Cheer4India 🇮🇳#India4CWG2022 pic.twitter.com/ZPBvGk52iY— SAI Media (@Media_SAI) August 8, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गजब संयोग
इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गजब संयोग देखने को मिला। भारतीय दल ने साल 2022 में देश के लिए कुल 22 ही गोल्ड मेडल जीते। ना एक ज्यादा और ना ही एक कम, मतलब भारत की झोली में उतने ही गोल्ड मेडल आए जिस साल में वह खेलने उतरे थे। साल 2022 का था और गोल्ड भी 22 यानी अगर जो भारत ने कितने गोल्ड मे़ल हासिल किए इसे याद करना हो तो साल के नाम से ही ऐसा किया जा सकता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के गोल्ड
- रेसलिंग में कुल 6 गोल्ड मेडल
- टेबल टेनिस में 4 गोल्ड मिले
- वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में 3-3 गोल्ड
- एथलेटिक्स और लॉन बॉल में गोल्ड लेकर रचा इतिहास