भारतीय एथलेटिक्स पर डोपिंग का साया बरकरार, कोच पर लगा आजीवन प्रतिबंध तो पावरलिफ्टर को किया गया निलंबित
एथलेटिक्स कोच राकेशन कुमार पर प्रतिबंधित पदार्थ देने के मामले में आजीवन प्रतिबंध लगा। वहीं, प्रकृति रूपा राव को प्रतिबंधित ...और पढ़ें

डोपिंग का साया बरकरार
HighLights
एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर लगा आजीवन प्रतिबंध
गौरव वत्स को अस्थायी रूप से किया गया निलंबित
भारोत्तोलक चेल्सी पर लगा पांच साल का प्रतिबंध
प्रेट्र, नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर प्रतिबंधित पदार्थ देने के मामले में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि पावरलिफ्टर गौरव वत्स को प्रतिबंधित दवाओं को रखने और उनकी तस्करी के आरोप में अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
राकेश को पिछले साल मार्च में निलंबित किया गया था और उन पर लगाया गया प्रतिबंध उसी अवधि से प्रभावी माना जाएगा। राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता धाविका प्रकृति रूपा राव को प्रतिबंधित स्टेरायड स्टैनोजोलोल और ड्रोस्टानोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
अन्य प्रमुख नामों में खेलो इंडिया खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक चेल्सी भी शामिल हैं, जिन पर डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। अस्थायी रूप से निलंबित किए गए अन्य खिलाड़ियों में एक नाबालिग भारोत्तोलक भी शामिल है।
आक्सैंड्रोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस भारोत्तोलक का नाम सूची में जोड़ा गया है। मध्यम दूरी के धावक कौशल कुमार, स्टीपलचेज धावक जुझार सिंह और लंबी दूरी की धाविका बलजीत कौर भी निलंबित खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिससे भारतीय एथलेटिक्स पर डोपिंग का साया बरकरार है।
पावरलिफ्टर वत्स भी नाडा द्वारा निलंबित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी पोषण सप्लीमेंट कंपनी के परिसर में प्रतिबंधित दवाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें- IND vs JPN: पहली बार जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जापानी राजदूत से मिले BCCI अध्यक्ष और कप्तान श्रेयस अय्यर
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: जापान में भारतीय एथलीटों की दुर्दशा, बिना खाने-कमरे के भटक रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी
