विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: बांग्लादेश को हरा भारतीय टीम फाइनल में पहुंची

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:29 AM (IST)

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 56-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम ने अहमदाबाद में खेली जा रही कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 56-27 से हरा दिया। इस मैच को देखने गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी पहुंचे थे।

नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल मैच में उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मैच का लुत्फ लिया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से बात भी की और उन्हें सम्मानित किया।

बांग्लादेश टीम को किया गया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री ने भारत और बांग्लादेश की पुरुष टीमों के बीच खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मैच को देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस चैंपियनशिप में अपना सफर पूरा करने वाली बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को मैच के बाद उप मुख्यमंत्री के हाथों मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

भारत ने जीता मैच

उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल मैच में भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम भी टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इस प्रकार भारतीय महिला और पुरुष दोनों कबड्डी टीमों ने कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर देश का गौरव बढ़ाया है।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।