विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Commonwealth Games 2026: ज्ञानेश्‍वरी यादव ने भारत को दिलाया 5वां मेडल, वेटलिफ्टिंग में जीता 'सिल्‍वर'

Published: Mon, 27 Jul 2026 07:45 PM (IST)

ज्ञानेश्‍वरी यादव ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में भारत को पांचवां मेडल दिलाया है। यादव ने वेटलिफ्टिंग में महिलाओं की 53 किग्रा स्‍पर्धा में सिल्‍वर मेडल जीता।

ज्ञानेश्‍वरी यादव

ज्ञानेश्‍वरी यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ज्ञानेश्‍वरी यादव ने सोमवार को कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में भारत को पांचवां मेडल दिलाया। यादव ने वेटलिफ्टिंग में महिलाओं की 53 किग्रा स्‍पर्धा में सिल्‍वर मेडल जीता।

ज्ञानेश्‍वरी यादव ने कुल 199 किग्रा वजन उठाया। उन्‍होंने स्‍नैच में 88 किग्रा जबकि क्‍लीन एंड जर्क में 111 किग्रा का वजन उठाया। नाइजीरिया की ओनोम ओमोलोला दिदीह ने कुल 206 किग्रा (93 किग्रा और 113 किग्रा) वजन उठाकर गोल्‍ड मेडल जीता। यह कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स का रिकॉर्ड भी है।

ज्ञानेश्‍वरी यादव ने पहले राउंड में 82 किग्रा, 85 किग्रा, 88 किग्रा के क्‍लीन लिफ्ट करके क्‍लीन एंड जर्क में एंट्री की, जहां वो नाइजीरिया की ओनोम दिदीह से पीछे दूसरे स्‍थान पर रहीं। कनाडा की रेबेका ग्रोलक्‍स ने 178 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल किया।

यादव ने दी कड़ी टक्‍कर

ज्ञानेश्‍वरी यादव ने क्‍लीन एंड जर्क में 103 किग्रा का लिफ्ट सफलतापूर्वक किया। मगर नाइजीरिया की दिदीह ने 105 किग्रा वजन उठा लिया। भारतीय वेटलिफ्टर ने दूसरे प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 107 किग्रा वजन उठा लिया। मगर नाजीरियाई वेटलिफ्टर ने 110 किग्रा का लिफ्ट कर लिया। तीसरे व अंतिम प्रयास में यादव ने 111 किग्रा का लिफ्ट किया, लेकिन उन्‍हें सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारत के स्‍थान में सुधार

ज्ञानेश्‍वरी यादव के मेडल के दम पर भारत ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 की अंक तालिका में अपने स्‍थान में सुधार भी किया है। भारत 1 गोल्‍ड, तीन सिल्‍वर और एक ब्रॉन्‍ज के साथ अंक तालिका में आठवें स्‍थान पर पहुंच गया है। उल्‍लेखनीय है कि भारत ने वेटलिफ्टिंग में अब तक चार मेडल जीते।

पता हो कि भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (गोल्‍ड), ऋषिकांत सिंह चनांबम, मुथुपांडी राजा और ज्ञानेश्‍वरी यादव ने मेडल जीते हैं। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्‍ज मेडल देश को दिलाया।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 LIVE, Day 5: ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, 53 किग्रा में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

यह भी पढ़ें- CWG 2026 Today's Schedule: भारतीय खिलाड़ी आज लगाएंगे पदकों की झड़ी! देखिए पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।