Asian Games: धरुण ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, 400 मी हर्डल में जीता पदक
भारत के संतोष कुमार तमिलारसन 49.66 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।
जकार्ता, जेएनएन।भारत के धरुण अय्यासामी ने यहां जारी एशियाई खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।
सोमवार को हुई फाइनल रेस में धरुण ने 48.96 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह नौवें दिन भारत का दूसरा पदक है।
Silver 🥈
India's Dharun Ayyasamy breaks the barriers and wins India's first Silver in 400M hurdles with a PB of 49.96. #AsianGames2018 #asiangames pic.twitter.com/fydtskGLwp— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 27, 2018
भारत के संतोष कुमार तमिलारसन 49.66 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।
स्वर्ण पदक कतर के अब्देररहमान सांबा के नाम रहा जबकि जापान के ताकातोशी अबे को कांस्य से संतोष करना पड़ा। अब्देररहमान ने 47.66 और ताकातोशी ने 49.12 सेकेंड में रेस पूरी की।