विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Commonwealth Games 2026: लॉन बॉल्स में रूपा-पिंकी हारीं, सोनोवाल भी बाहर

Published: Mon, 27 Jul 2026 09:12 AM (IST)

राष्ट्रमंडल खेलों के लॉन बॉल्स में भारत की रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह को महिला पेयर्स में नामीबिया से ...और पढ़ें

लॉन बॉल्स में मिली भारत को निराशा

लॉन बॉल्स में मिली भारत को निराशा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, ग्लास्गो: भारत की रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह को रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लॉन बॉल्स महिला पेयर्स सेक्शनल इवेंट में नामीबिया की जोड़ी के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत की यह जोड़ी लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी थीं।

वहीं पुरुष सिंगल्स वर्ग में भारत के पुतुल सोनोवाल की ग्रुप डी के दूसरे मैच में माल्टा के शान जेम्स पारनिस से 0.5-1.5 से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।

टाईब्रेक में मिली हार

रूपा और पिंकी नामीबिया की अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोएन की जोड़ी के विरुद्ध दवाब वाले टाई-ब्रेक में 0-3 से हार गईं। इन दोनों टीमों ने सेक्शन बी मैच में एक-एक सेट जीता था। भारतीय टीम पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन वापसी करते हुए दूसरा सेट 10-1 से जीत लिया। अब भारतीय टीम इंग्लैंड से खेलेगी, ताकि यह तय हो सके कि सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा।

अंत में पुतुल ने गंवाया मौका

वहीं पुतुल ने दो-सेट प्रारूप में खेले गए मैच में पारनिस के शुरुआती सेट में दबदबा बनाने के बाद दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में हार को टाल नहीं सके।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: राजा मुथुपंडी ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल, वेटलिफ्टिंग में किया सिल्वर अपने नाम

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: जादुमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज पर बरसाए जमकर पंच, प्रीति ने भी जीता मुकाबला; दोनों पदक के करीब