पोलो टीम में कोकीन सेवन करने वाले खिलाड़ी के चयन पर विवाद, नवीन सिंह ने IPA को लिखा पत्र
पोलो टीम में एक खिलाड़ी के चयन पर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक कोकीन सेवन के मामले ...और पढ़ें

खिलाड़ी के चयन पर विवाद (प्रतिकात्मक तस्वीर)
HighLights
कोकीन सेवन करने वाले खिलाड़ी के चयन पर विवाद
नवीन सिंह ने आईपीए को पत्र लिखकर अनियमितता का आरोप लगाया
नाइजीरिया में 9 से 16 नवंबर तक जोन-ई के मुकाबले खेले जाएंगे
प्रेट्र, नई दिल्ली। पोलो विश्व कप के क्षेत्रीय प्लेऑफ के लिए भारतीय टीम में कोकीन सेवन के मामले में डोप जांच में पॉजिटिव आए खिलाड़ी के चयन पर विवाद खड़ा हो गया है। सात सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सके नवीन सिंह ने चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
जोन-ई के मुकाबले नौ से 16 नवंबर तक नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में होंगे। इनमें नाइजीरिया, भारत, ईरान और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से एक टीम अगले साल फरवरी में उरुग्वे में होने वाली विश्व पोलो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेगी।
नवीन ने भारतीय पोलो संघ (आईपीए) के अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति और चयन समिति को पत्र लिखकर चयन व तैयारियों में गंभीर खामियों का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि चयनित खिलाड़ियों की सूची में ऐसा खिलाड़ी शामिल था, जो शुरुआती 12 खिलाड़ियों में नहीं था।
चयन समिति की बैठक में कोच कर्नल एनएस संधू ने कहा था कि अगर किसी खिलाड़ी को कोकीन लेते पकड़ा गया तो क्या हुआ, हर कोई कोकीन लेता है। संधू ने खिलाड़ी के चयन का बचाव करते हुए कहा कि उसकी निलंबन अवधि पूरी हो चुकी है और वह चयन के योग्य है। उन्होंने विवाद को अनावश्यक बताया।
आईपीए कार्यकारिणी के एक सदस्य ने कहा कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय पैनल बनाया गया था। उसे पिछले साल दिसंबर में नाडा की जांच में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाया गया था।
नाडा के नियमों में तीन साल तक के प्रतिबंध का प्रविधान है, लेकिन आईपीए ने खिलाड़ियों की सीमित संख्या को देखते हुए केवल तीन महीने का प्रतिबंध लगाया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।