विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CWG 2026: मुक्केबाज बरसाएंगे मेडल! जानिए किन खेलों में आज किस्मत आजमाएंगे भारतीय खिलाड़ी

Published: Tue, 28 Jul 2026 11:53 AM (IST)

CWG 2026 India Schedule Today: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज छठा दिन भारत के लिए अहम है, जहां पांच मुक्केबाज ...और पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम

भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में आज का दिन काफी अहम होने वाला है। खेलों का आज छठा दिन है और भारतीय मुक्केबाज भारत की झोली में पदकों की बौछार कर सकते हैं। भारत के कुल पांच मुक्केबाज आज रिंग में उतरेंगे और ये सभी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। अगर जीत जाते हैं तो फिर पदक पक्का है।

इसके अलावा एथलेटिक्स में पूजा और गुलवीर सिंह पर नजरें होंगी। वहीं वेटलिफ्टिंग में आज फिर भारत की झोली में पदक आ सकते हैं। देखिए आज का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आज का शेड्यूल

तैराकी

पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश दोपहर 3:26 बजे।
सेमीफाइनल रात 12:50 बजे (29 जुलाई) (अगर क्वालिफाई करते हैं तो)।

पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज शाम 4:41 बजे।
सेमीफाइनल रात 1:33 बजे (29 जुलाई) (अगर क्वालिफाई करते हैं तो)।

एथलेटिक्स

पुरुषों की 400 मीटर राउंड 1 (हीट 3): राजेश रमेश शाम 4:46 बजे।

पुरुषों की 400 मीटर राउंड 1 (हीट 6): विशाल टीके शाम 5:10 बजे।

महिलाओं की हाई जम्प फाइनल: पूजा रात 11:35 बजे।

पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह रात 12:55 बजे (29 जुलाई)।

बॉक्सिंग

महिलाओं का 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रीति रात 10:30 बजे।

महिलाओं का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रिया रात 11:00 बजे।

महिलाओं का 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन रात 11:30 बजे।

पुरुषों का 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल: जादुमणी सिंह मंडेन्गबाम रात 12:15 बजे (29 जुलाई)।

पुरुषों का 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कपिल पोखरिया रात 1:30 बजे (29 जुलाई)।

लॉन बॉल्स

पुरुषों की पेयर्स (जोड़ी) सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार रात 10:20 बजे।

महिलाओं की सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया रात 1:10 बजे (29 जुलाई)।

पैरा तैराकी

पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स: आरवीवीबीके बुदिग्ना और इमाम अली शाम 4:57 बजे।
पुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल S13 फाइनल: आरवीवीबीके बुडिग्ना और इमाम अली रात 11:37 बजे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।

वेटलिफ्टिंग

महिलाओं का 63 किग्रा फाइनल: निरुपमा देवी सेरम शाम 6:30 बजे।

महिलाओं का 69 किग्रा फाइनल: हरजिंदर कौर रात 11:00 बजे।

यह भी पढ़ें- CWG 2026: सर्वेश कुमार ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक मेडल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

यह भी पढ़ें- CWG 2026: पिता से आगे निकल गया बेटा, ग्लास्गो में बदला मेडल का रंग; 16 साल बाद मना ऐतिहासिक जश्न