Move to Jagran APP

Commonwealth Games2022: केतली पहलवान के नाम से हैं मशहूर, 23 साल के पहलवान दीपक पुनिया की नजर गोल्ड पर

Commonwealth Games2022 साल 2016 में दीपक पुनिया को भारतीय सेना में सिपाही के पद पर नौकरी मिली। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में दस्तक दी थी। वह केतली पहलवान के नाम से मशहूर हैं। उन्हें दूध काफी पसंद है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 27 Jul 2022 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2022 03:34 PM (IST)
Commonwealth Games2022: केतली पहलवान के नाम से हैं मशहूर, 23 साल के पहलवान दीपक पुनिया की नजर गोल्ड पर
भारतीय पहलवान दीपक पुनिया (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। ओलिंपिक में कुछ सेकेंड की वजह से भारत की झेली में पदक डालने से चूके भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया का जन्म 19 मई 1999 को हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ था। विश्व चैंपियनशिप 2019 में रजत जीतने वाला यह पहलवान काफी गरीब परिवार से हैं। नौकरी पाने के लिए ही इन्होंने कुश्ती शुरू की, ताकि परिवार का देखभाल कर सकें।

loksabha election banner

साल 2016 में उन्हें भारतीय सेना में सिपाही के पद पर नौकरी मिली। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में दस्तक दी थी। वह केतली पहलवान के नाम से मशहूर हैं। उन्हें दूध काफी पसंद है। एक बार गांव के सरपंच ने दीपक को केतली में दूध पीने को दिया। उन्होंने एक बार में ही इसे खत्म कर दिया। इस तरह एक-एक करके उन्होंने चार केतली खत्म कर दी। इसके बाद से ही उन्हें 'केतली पहलवान' नाम से जाना जाने लगा।

भारत के लिए छोटी उम्र से ही बड़ी उम्मीद बनकर  उभरे इस पहलवान ने कई पदक अपने नाम किए हैं। विश्व चैंपियनशिप या फिर एशियन चैंपियनशिप इस खिलाड़ी ने देश का परचम लहराया है। महज 23 साल की छोटी उम्र में वह बड़े बड़े पहलवानों से लोहा ले चुके हैं। कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भी वह इस बार भारत के लिए गोल्ड मेडल पर दांव बिठाना चाहते हैं। 

दीपक पूनिया की उपलब्धियां

एशियन चैंपियनशिप 2020 में कांस्य जीते।

विश्व चैंपियनशिप 2019 में रजत जीते।

जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण जीते।

एशियन चैंपियनशिप 2019 में कांस्य जीते।

जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2018 में रजत जीते।

विश्व कैडेट चैंपियनशिप 2016 में स्वर्ण जीते। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.