विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट-बैडमिंटन समेत इन 4 बड़े खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्यों नहीं मिली जगह? यहां पाएं पूरी डिटेल्स

Published: Tue, 21 Jul 2026 06:00 AM (IST)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग और कुश्ती जैसे प्रमुख खेलों को आर्थिक तंगी और वेन्यू की कमी के कारण बाहर कर दिया गया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुछ बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है। इसमें क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेल भी शामिल हैं, जिसमें भारत अच्छा प्रदर्शन करता है और उनके मेडल जीतने की संभावना सबसे अधिक होती है। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में क्रिकेट, शूटिंग, बैडमिंटन और कुश्ती को शामिल नहीं किया गया। आइए आपको बताते हैं कि इन खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह क्यों नहीं मिली है?

कॉमनवेल्थ गेम्स में कई खेलों को क्यों किया गया बाहर?

कॉमनवेल्थ गेम्स में कई स्पोर्ट्स को आर्थिक तंगी की वजह से बाहर रखा गया है। कॉमनवेल्थ 2026 के लिए होस्टिंग की बड़ी समस्या थी। पहले इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य करने वाला था। हालांकि, वहां सरकार ने अपने कदम पीछे कर लिए। उन्होंने ऐसा फैसला इसलिए किया था क्योंकि उन्हें पता चला था कि टूर्नामेंट होस्ट करने का खर्च दोगुना हो गया है। ये टूर्नामेंट पूरी तरह से कैंसिल होने के कगार पर आ गया था लेकिन फिर ग्लासगो शहर आगे आया और उसने इवेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी ली।

चार जगहों पर होगा इवेंट

टूर्नामेंट के खर्च कम करने के लिए इवेंट को सिर्फ एक शहर में कराने का फैसला किया गया। इसमें भी पूरा इवेंट सिर्फ चार जगहों पर खेला जाएगा। इसमें स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, टॉसक्रॉस स्वमिंग इंटरनेशनल सेंटर, एमिरेट्स एरिना और स्कॉटिश इवेंट कैंपस शामिल हैं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि आयोजनकर्ताओं ने नए स्टेडियम या टेम्पररी स्टेडियम बनाने के लिए मना कर दिया था क्योंकि इसके लिए अतिरिक्त फंड खर्च करने पड़ते। इसी वजह से उन तमाम खेलों को बाहर रखा गया है, जिसके लिए अतिरिक्त सुविधा या स्टेडियम की जरूरत होती।

शूटिंग और कुश्ती क्यों नहीं हैं शामिल?

शूटिंग में बहुत ही अधिक सुरक्षा की जरूरत होती है, जिसकी वजह से ये सबसे महंगे खेलों में शुमार है। इसके आयोजन के लिए बहुत ही अधिक खुली जगह की जरूरत होती है। ऐसे में फंड की कमी होने की वजह से इसे बाहर कर दिया गया। वेन्यू की समस्या की वजह से रेसलिंग का भी यही हाल हुआ। कॉमनवेल्थ के पिछले संस्करण में इसके लिए अलग से एरीना मैट और ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए रेसलिंग को भी बाहर कर दिया गया।

क्रिकेट और बैडमिंटन भी बाहर

वेन्यू की वजह से बैडमिंटन के शेड्यूलिंग में समस्या आ रही थी और ऐसे में इसे भी बाहर कर दिया गया। दूसरी तरफ क्रिकेट में खिलाड़ियों का बड़ा पूल आता है, जिनके लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट को भी बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- मीराबाई और लवलीना होंगी भारतीय ध्वजवाहक, राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को ग्लासगो में होगा

यह भी पढ़ें- राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटे नीरज, स्विट्जरलैंड में कर रहे अभ्यास