विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का क्या है शेड्यूल? नीरज चोपड़ा कब एक्शन में आएंगे नजर; यहां पाएं पूरी डिटेल्स

Published: Wed, 22 Jul 2026 06:00 AM (IST)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से शुरू होंगे, जिसमें भारत के लगभग 125 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस बार के इवेंट में क्रिकेट, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या कम हो सकती है क्योंकि भारत इन खेलों में अधिक मेडल जीतता है।

भारत की तरफ से इवेंट में लगभग 125 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। इसमें नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाई जैसे स्टार एथलीट्स शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मुख्य खेल हैं और इसमें कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत के एथलीट्स कब-कब एक्शन में दिखाई देने वाले हैं।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पूरा शेड्यूल-

24 जुलाई (शुक्रवार)

  • बॉक्सिंग- प्रीति पवार (54 किग्रा), जसमीन लंबोरिया (57 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा)।
  • पैरा पावरलिफ्टिंग- अशोक मलिक, परमजीत कुमार, सुमन देवी।
  • अन्य- महिलाओं की कुछ वेट कैटेगरी में मुकाबले।

25 जुलाई (शनिवार)

  • 3x3 बास्केटबॉल- भारत बनाम वेल्स
  • आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स- महिलाओं की टीम और क्वालिफिकेशन (प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल)।
  • स्विमिंग- धाक्षण शशिकुमार, चैतन्य कुलकर्णी
  • बॉक्सिंग- परवीन हुडा, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहाई।

26 जुलाई (रविवार)

  • वेटलिफ्टिंग- रिशिकांत सिंह (पुरुष 60 किग्रा), मीराबाई चानू (महिला 48किग्रा), एम राजा (65किग्रा)।
  • बॉक्सिंग- कपिल पोखरिया, नरेंद्र बेरवाल।
  • व्हीलचेयर बास्केटबॉल- भारत बनाम स्कॉटलैंड

27 जुलाई (सोमवार)

  • एथलेटिक्स- मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), पूजा सिंह (हाई जंप), तेजस्विन शंकर।
  • स्विमिंग- साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई)।
  • वेटलिफ्टिंग: ज्ञानेश्वरी यादव, बिंदयारानी देवी।
  • अन्य: महिलाओं की शॉट पुट फाइनल।

28 जुलाई (मंगलवार)

  • एथलेटिक्स- सीमा पुनिया (डिस्कस), मंजीत कौर (शॉट पुट)।
  • स्विमिंग- श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक)।
  • बाउल्स- नवनीत सिंह/दिनेश कुमार (मेंस पेयर्स)।
  • वेटलिफ्टिंग- हरजिंदर कौर (69 किग्रा)।
  • अन्य- गुलवीर सिंह (10,000 मीटर)।

29 जुलाई (बुधवार)

  • बाउल्स- नवनीत सिंह/दिनेश कुमार
  • महिला सिंगल्स- नयनमोनी सैकिया
  • वेटलिफ्टिंग- संजना (77 किग्रा), दिलबाग सिंह (94 किग्रा)।
  • एथलेटिक्स- समरदीप गिल, तजिंदरपाल सिंह (शॉट पुट), अनिमेष कुजूर (200 मीटर)।
  • स्विमिंग- आर्यन नेहरा, सुयश जाधव।

30 जुलाई (गुरुवार)

  • ट्रैक साइक्लिंग- सेकॉन सिंह
  • एथलेटिक्स- नीरज चोपड़ा, रोहित यादव (जैवलिन), तेजस्विन शंकर।
  • वेटलिफ्टिंग- मार्टिना देवी (+86 किग्रा), लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा)।

31 जुलाई (शुक्रवार)

  • एथलेटिक्स- मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले, तेजस्विन शंकर।
  • ट्रैक साइक्लिंग- दिनेश कुमार, रोजन यांगलेम।
  • जूडो- अस्मिता देव, श्रद्धा चोपड़े, यामिनी मौर्य आदि कई वेट कैटेगरी।

1 अगस्त (शनिवार)

  • एथलेटिक्स- शुभम जूयाल (शॉट पुट), प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉक)।
  • जूडो: अरुण कुमार, उन्नति शर्मा, हर्ष तोकस आदि मेडल राउंड।

2 अगस्त (रविवार)

  • पुरुष -100 किग्रा (प्रीलिमिनरी राउंड, QF, SF और रेपेचेज): अवतार सिंह
  • पुरुषों का +100 किग्रा (शुरुआती राउंड, QF, SF और रेपेचेज): यश घंघास
  • जूडो- अवतार सिंह, यश घंघास।

यह भी पढ़ें- 'बॉक्सिंग में गोल्‍ड की उम्‍मीद नहीं...', Commonwealth Games 2026 के लिए एमसी मैरीकॉम की भविष्‍यवाणी

यह भी पढ़ें- CWG 2026 Live Streaming: कब से शुरू हो रहे हैं कॉमनवेल्थ गेम्स, कहां देख सकते हैं भारत के मैच? जानिए पूरी डिटेल्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।