यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Commonwealth Games: ग्लास्गो को मिल सकती है 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी
Commonwealth Games राजधानी ग्लास्गो को 2026 में छोटे पैमाने पर होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान शहर घोषित करने की ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, जागरण संवाददाता। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया के बढ़ती लागत के कारण पीछे हटने के एक वर्ष बाद स्काटलैंड की राजधानी ग्लास्गो को 2026 में 'छोटे पैमाने' पर होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान शहर घोषित करने की तैयारी है। रिपोर्टों में यह दावा किया गया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 विक्टोरिया के कई शहरों में आयोजित किए जाने थे, लेकिन आस्ट्रेलियाई राज्य ने जुलाई 2023 में चौंकाने वाली घोषणा करते हुए अनुमानित व्यय में भारी वृद्धि का हवाला देते हुए इस बहु-खेल आयोजन से हाथ खींच लिया था।
