विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Commonwealth Games 2026, Day-3: सचिन सिवाच बॉक्सिंग अभियान की करेंगे शुरुआत, ये है भारतीय एथलीट्स के आज का शेड्यूल

Published: Sat, 25 Jul 2026 11:27 AM (IST)

ओलंपियन प्रणती नायक भारतीय जिम्‍नास्टिक्‍स टीम का प्रतिनिधित्‍व करती हुईं नजर आएंगी। सचिन स‍िवाच भारत के बॉक्सिंग अभियान की शुरुआत ...और पढ़ें

प्रणती नायक (Pic Credit - X)

प्रणती नायक (Pic Credit - X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 के तीसरे दिन भारतीय एथलीट्स पांच खेल में नजर आएंगे। जिम्‍नास्टिक्‍स और स्विमिंग में भारत के मेडल जीतने के अवसर हैं।

ओलंपियन प्रणती नायक पर निगाहें टिकी होंगी, जो ग्‍लास्‍गो इंटरनेशनल एरीना में भारतीय महिलाओं के आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्‍स टीम का नेतृत्‍व करती हुई नजर आएंगी। निष्‍का अग्रवाल, प्रतिष्‍ठा समंत और ईशिता रेवाले जिम्‍नास्टिक्‍स टीम के चार सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड को पूरा करेंगी। चारों अपने व्‍यक्तिगत एप्रेटस फाइनल में क्‍वालीफाई करने के साथ-साथ टीम इवेंट में भी पोडियम पर जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

ग्‍लास्‍गो 2026 में भारत का बॉक्सिंग अभियान सचिन सिवाच के साथ जारी रहेगा, जो पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 32 में कनाडा के अल-अहमद कियोमा से भिड़ेंगे। सचिन पूर्व कॉमनवेल्‍थ यूथ गेम्‍स चैंपियन हैं और सीनियर मेडल अपने खाते में जोड़ना चाहेंगे।

पूल में दक्षण शशिकुमार और आर्यन नेहरा पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्‍टाइल स्विमिंग स्‍पर्धा में नजर आएंगे। ये क्रमश: हीट 3 और 4 में नजर आएंगे। टोलक्रॉस अंतरराष्‍ट्रीय स्विमिंग सेंटर में अगर दोनों क्‍वालीफाई करने में कामयाब रहे और देर रात फाइनल में जोर लगाते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा भारतीय महिला 3x3 व्‍हीलचेयर बास्‍केटबॉल टीम पूल बी ग्रुप में वेल्‍स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। मीनाक्षी, रीना, लक्ष्‍मी और रितु की कोशिश भारत को जीत दिलाने की होगी।

लॉन बॉल्‍स में अविजित पुतुल सोनोवाल पुरुषों के सिंगल्‍स सेक्‍शनल प्‍ले टाई में वापसी करेंगे। इस बार उनका सामना मलेशिया के इज्‍जत शमीर जुलकेपले से होगा। पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की की महिला पेयर्स जोड़ी टोंगा से भिड़ेगी।

Commonwealth Games 2026 India schedule today: July 25

3x3 व्‍हीलचेयर बास्‍केटबॉल

महिलाओं का ग्रुप प्‍ले स्‍टेज पूल बी - भारत बनाम वेल्‍स - शाम 4:35 बजे।

आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्‍स

मेडल इवेंट - महिलाओं का टीम फाइनल और व्‍यक्तिगत क्‍वालीफिकेशन - शाम 8:15 बजे।

बॉल्‍स

महिलाओं का पेयर्स सेक्‍शनल प्‍ले - भारत बनाम टोंगा - शाम 3:50 बजे।

पुरुषों का सिंगल्‍स सेक्‍शनल प्‍ले - भारत बनाम मलेशिया - शाम 7:30 बजे।

बॉक्सिंग

पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग - सचिन सिवाच बनाम कियोम - शाम 4:00 बजे।

स्विमिंग

  • पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्‍टाइल हीट 3 (दक्षण शशिकुमार) - शाम 4:19 बजे
  • पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्‍टाइल हीट 4 (आर्यन नेहरा) - शाम 4:19 बजे
  • मेडल इवेंट - पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्‍टाइल फाइनल - शाम 11:37 बजे।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games: 'लग रहा है, मैं उड़ रहा हूं...,' खुशी से फूले नहीं समा रहे भारत को पहला मेडल दिलाने वाले Jhandu Kumar

यह भी पढ़ें- परिवार का पेट पालने के लिए बेची सब्‍जी और चलाया ई-रिक्‍शा, संघर्ष की मिसाल Jhandu Kumar ने भारत को दिलाया पहला मेडल