विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CWG 2022 Amit Panghal Wins Gold: बॉक्सिंग में अमित पंघाल ने जीता सोना, भारत को मिला 15वां गोल्ड

By Viplove KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2022 04:39 PM (IST)

CWG 2022 Amit Panghal Wins Gold अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 48-51 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीत ...और पढ़ें

Commonwealth games 2022 Amit Panghal Wins Gold
Commonwealth games 2022 Amit Panghal Wins Gold

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल की झड़ी लगाने के बाद रेसलर ने कमाल दिखाया और अब जिसका सबको इंतजार था बॉक्सिंग यहां भी गोल्ड मिला है। भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में गेम्स की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड के मुक्केबाज कायरन मैकडोनल्ड को हराया।

अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 48-51 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कायरन मैकडोनल्ड को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। यह भारत का आज के दिन (7 अगस्त) यह दूसरा गोल्ड मेडल था। नीतू घनघस ने 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। 

कौन हैं अमित पंघाल

हरियाणा के रोहतक में जन्में अमित ने विश्व मंच पर अपने मुक्के की धमक से इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा लिया है। अमित का जन्म 16 अक्टूबर 1995 को रोहतक के मैना में हुई था। 49 किलो भार वर्ग में खेलने वाले 23 साल के अमित अब 52 किलो भार वर्ग में बॉक्सिंग करते हैं।

अमित की बॉक्सिंग में उपलब्धि

साल 2017 में अमित के कामयाबी का सफर शुरू हुआ था। इस साल हुए एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। इसी साल अमित ने विश्व चैंपियनशिप में डेब्यू किया और क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे में कामयाब रहे।

अमित ने बुल्गारिया में हुए स्ट्रांदजा मेमोरियल में स्वर्ण पदक अपने किया और फिर 2018 के एशियन गेम्स में अपना डंका बजाया। बैंकॉक में फाइनल मुकाबले में अमित ने रियो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उजबेकिस्तान के हसनबॉय दुश्मातोव को हरा स्वर्ण पदक हासिल किया।