विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: पीवी सिंधू को नौवीं, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता

Published: Wed, 05 Aug 2026 11:05 AM (IST)

भारतीय शटलर पीवी सिंधू को 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली ...और पढ़ें

पीवी सिंधू

पीवी सिंधू 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली, पीटीआई। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधू को 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स वर्ग में नौवीं वरीयता दी गई है। वहीं, पुरुष डबल्स की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पांचवीं वरीयता मिली है।

सिंधू मौजूदा जापान ओपन चैंपियन हैं, जबकि सात्विक-चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। भारत के पास इस बार चैंपियनशिप की सभी पांचों स्पर्धाओं में दो-दो प्रविष्टियां हैं। इनमें से चार स्पर्धाओं में भारत का कम से कम एक खिलाड़ी या जोड़ी वरीयता प्राप्त है।

सिंधू और सात्विक-चिराग के अलावा पुरुष सिंगल्स में पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को 14वीं वरीयता मिली है। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी को 15वीं वरीयता दी गई है। खिलाड़ियों ने 28 अप्रैल 2026 की विश्व रैंकिंग के आधार पर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था, जबकि वरीयता 28 जुलाई 2026 की विश्व रैंकिंग के अनुसार तय की गई है। पुरुष सिंगल्स के मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के शी युकी को शीर्ष वरीयता मिली है, जबकि महिला सिंगल्स में दक्षिण कोरिया की स्टार खिलाड़ी आन से-यंग शीर्ष वरीय हैं।

महिला सिंगल्स की मौजूदा विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता मिली है। चीन की वांग झी यी और चेन युफेई को क्रमश: तीसरी और चौथी वरीयता दी गई है। चैंपियनशिप का ड्रॉ बुधवार को नई दिल्ली में निकाला जाएगा।

हालांकि, यदि ड्रॉ से पहले कोई वरीय खिलाड़ी नाम वापस लेता है तो वरीयता क्रम में बदलाव संभव है। पुरुष डबल्स में दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जे शीर्ष वरीय हैं। महिला डबल्स में चीन की लियू शेंग शू और तान निंग को पहली वरीयता मिली है, जबकि मिक्स्ड डबल्स में चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग शीर्ष वरीय जोड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- China Open 2026: भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, सिंधू के बाद लक्ष्य-आयुष भी हुए बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।