Spain Masters में मिक्सड डबल में भारत के हाथ लगी निराशा, सिक्की-सुमित की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
एन सिक्की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के रेहान नौफाल खुशारजांटो और लिसा आयु कुसुमावती को 14-21 21-11 21-17 से हराया था। शुक्रवार को सुपानिडा काटेथोंग ने भारतीय स्टार पीवी सिंधू को एक घंटे 17 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 24-26 21-17 22-20 से शिकस्त दी। भारत के एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 21-19 21-23 21-17 से मात दी।
मैड्रिड, प्रेट्र। एन सिक्की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में हारने से मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। इंडोनेशिया के रिनोव रिवाल्डी और पीठा हानिंगटयास मेंटारी की जोड़ी ने केवल 29 मिनट में भारतीय चुनौती 21-17, 21-12 से समाप्त कर दी। दोनों मिक्स्ड डबल्स जोड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।
एन सिक्की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के रेहान नौफाल खुशारजांटो और लिसा आयु कुसुमावती को 14-21, 21-11, 21-17 से हराया था। शुक्रवार को सुपानिडा काटेथोंग ने भारतीय स्टार पीवी सिंधू को एक घंटे 17 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 24-26, 21-17, 22-20 से शिकस्त दी। हांगकांग के जुनैदी आरिफ और राय ¨कग याप ने भारत के एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 21-19, 21-23, 21-17 से मात दी।