विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने किया कमाल, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सोने पर लगाया निशाना; अवनि ने किया निराश

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:36 AM (GMT+05:30)

भारत की मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड के ...और पढ़ें

मोना अग्रवाल ने किया कमाल

मोना अग्रवाल ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में निशानेबाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह इन खेलों में उनका दूसरा गोल्ड है। उन्होंने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

मोना ने 357.5 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर चीन की सुईपिंग झांग रहीं। चीन की यह खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी से 3.8 अंक पीछे रहीं। इससे पहले मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भी गोल्ड जीता था।

अवनि ने किया निराश

वहीं, इसी इवेंट में हिस्सा ले रहीं पैरालंपिक मेडल विजेता अवनि लेखरा बेहद करीब से आकर मेडल से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। प्रोन पोजीशन के बाद वह शीर्ष दो में शामिल थीं, लेकिन स्टैंडिंग सीरीज में वह पीछे रह गईं। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 इवेंट में सिल्वर जीता था।

आर्चरी में फिसला ब्रॉन्ज

वहीं, आर्चरी में भारत के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आ सकता था, लेकिन हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम बेहद रोमांचक मैच में ईरान से हार गई। भारतीय टीम को 4-5 से करीबी हार मिली और उसके हाथ से मेडल जीतने का मौका फिसल गया।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026 Live: मोना अग्रवाल ने जीता एक और गोल्ड, हेनी और संदीप की राह पर चलते हुए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: हेनी और संदीप ने रिकॉर्ड बना जीता गोल्ड, आर्चरी में भी हुई भारत की मेडल वाली मौज