विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: स्‍कूल में पढ़ने वाली 13 साल की एथलीट ने रच दिया इतिहास, चीनी खिलाड़ी ने जीता गोल्‍ड

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:39 PM (IST)

चीन की 13 साल की यू जिदी ने स्विमिंग में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडल जीतकर ...और पढ़ें

यू जिदी

 यू जिदी

HighLights

  1. चीन की 13 साल की यू जिदी ने एशियन गेम्‍स में रचा इतिहास

  2. यू जिदी ने स्विमिंग में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्‍पर्धा में जीता गोल्‍ड

  3. गोल्‍ड मेडल जीतने के बावजूद अपने प्रदर्शन से पूरी तरह खुश नहीं यू जिदी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 13 साल की चीन की स्विमर यू जिदी ने एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्‍पर्धा को यू जिदी ने 2:05.08 समय में पूरा किया, जो कि दूसरे स्‍थान पर रही चांग मोहन से तीन सेकंड जल्‍दी रहा।

अगले महीने 14 साल की होने जा रही यू जिदी ने हमवतन झांग यूफी द्वारा तीन साल पहले स्‍थापित किए रिकॉर्ड से आधा सेकंड पहले अपनी हीट पूरी की। हालांकि, यू जिदी गोल्‍ड मेडल जीतने के बावजूद अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्‍ट नजर नहीं आईं। उन्‍होंने कहा, 'मेरा प्रदर्शन ठीक-ठाक था।'

यू जिदी का बेहतरीन प्रदर्शन

यू जिदी ने अपना लक्ष्‍य तय कर रखा है। वो 2028 ओलिंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतना चाहती हैं। 200 मीटर बटरफ्लाई स्‍पर्धा में वो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड धारी कनाडा की समर मैकइनटोश से महज चार सेकंड पीछे रहीं। समर ने 2:01.65 के समय में रेस पूरी की थी। 13 साल की यू जिदी के पास सुधार करने का पर्याप्‍त समय है।

बता दें कि विश्‍व मंच पर यू पहले ही इतिहास रच चुकी हैं। 2025 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स में वो स्विमिंग इतिहास में मेडल जीतने वाली सबसे युवा एथलीट बनी थीं। वह तब चीन की रीले टीम का हिस्‍सा थीं और 12 साल की उम्र में उन्‍होंने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। हां, एशियन गेम्‍स का गोल्‍ड यू जिदी के लिए अलग है। यह उनके करियर का पहला व्‍यक्तिगत मेजर खिताब है।

यू जिदी ने क्‍या कहा

13 साल की यू जिदी ने कहा, 'मुझे उम्‍मीद है कि और तेज तैराकी कर सकती हूं। मैंने यहां अपना समय 0.9 सेकंड सुधारा है और मुझे उम्‍मीद है कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करूंगी। मैं दिन-प्रतिदिन कड़ी मेहनत करती हूं। सफलता कभी एक रात में नहीं मिलती है।'

यह भी पढ़ें- 700 ग्राम ज्यादा वजन ने छीना गोल्ड जीतने का सपना, MMA में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद छलका सुचिका तारियाल का दर्द

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: दूसरे दिन भारतीय एथलीट्स ने दिखाया दम, मेडल टैली में हुआ सुधार