विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल, मानुष-दिया की जोड़ी ने पदक जीतकर रचा इतिहास

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:06 PM (IST)

एशियन गेम्स 2026 में मानुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में भारत के लिए कांस्य पदक ...और पढ़ें

मानुष शाह-दिया चितले

मानुष शाह-दिया चितले

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या 20 हो गई है। भारत के मानुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय जोड़ी को चीन की वांग चुकिन और सुन यिगंशा के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया। भारत के लिए ये मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ऐतिहासिक मेडल भी है।

भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में मात्र दूसरी बार इस इवेंट में कोई मेडल जीता है। एशियाई खेलों 2026 में चीन, जापान और साउथ कोरिया अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इन देशों की मौजूदगी की वजह से भारत या फिर किसी अन्य देश के लिए मेडल जीतना आसान नहीं होता। हालांकि, इस जीत के साथ भारत के 20 मेडल हो गए हैं। इसमें दो गोल्ड शामिल हैं।

मानुष शाह और दिया चितले ने दिलाया मेडल

भारत के मानुष शाह और दिया चितले का सामना सेमीफाइनल में चीन की वांग चुकिन और सुन यिगंशा से हुआ। भारतीय जोड़ी ने पहले और तीसरे सेट में थोड़ी फाइट दिखाई लेकिन दूसरे और चौथे सेट में चीनी जोड़ी ने कमाल किया। चीन ने मुकाबले को 8-11, 5-11, 8-11, 2-11 से अपने नाम कर लिया। हार के बावजूद मानुष और दिया की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई

मानुष और दिया के जीतने पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी बधाई दी। उन्होंने दोनों के खेल को सराहा। स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मानुष शाह और दिया चितले को मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई।"

 

एशियन गेम्स में भारत ने दूसरी बार जीता मेडल

एशियन गेम्स के इतिहास में ये दूसरा मौका है, जब भारत ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में कोई मेडल जीता है। इससे पहले 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल आया था। भारतीय जोड़ी शरत कमल और मनिका बत्रा ने पहली बार ये कमाल किया था।

यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स में खुला खाता: 17.17 मीटर के थ्रो के साथ मनप्रीत कौर ने जीता कांस्य, भारत के खाते में 21वां मेडल

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत को गोल्‍ड के बाद सिल्‍वर मिला, टेबल टेनिस और शॉट पुट में आया ब्रॉन्ज मेडल