विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारतीय महिलाओं ने किया कमाल, ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर; पुरुषों ने किया निराश

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:57 AM (IST)

एशियन गेम्स में भारतीय महिला निशानेबाजी टीम ने ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि पुरुष टीम मेडल जीतने से चूक गई।

महिला ट्रैप टीम ने किया कमाल

महिला ट्रैप टीम ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। निशानेबाजी ऐसा खेल रहा है जिसमें भारत ने एशियन गेम्स-2026 में लगातार मेडल अपने नाम किए हैं। मंगलवार का दिन भी इससे अछूता नहीं रहा। भारत की महिला टीम ने ट्रैप इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, पुरुष टीम इस सफलता को दोहरा नहीं पाई और मेडल से चूक गई।

भारत की नीरू ढांडा (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की तिकड़ी ने कुल 328 अंक हासिल करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कुवैत 325 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहा।

नीरू ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

नीरू ने टीम इवेंट में शानदार खेल दिखाया और 125 में से 118 अंक हासिल करते हुए टीम को कुवैत से ज्यादा अंक लाने में मदद की। नीरू ने व्यक्तिगत क्वालिफाइंग में कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई। यह फाइनल भी आज ही खेला जाएगा। यानी नीरू के पास दूसरा मेडल जीतने का मौका भी है।

पुरुष टीम ने किया निराश

महिला टीम की सफलता को पुरुष टीम नहीं दोहरा सकी और ट्रैप इवेंट में यहां भारत को मेडल नहीं मिला। शपथ भारद्वाज किनान चेनाई और अहवर रिजवी की भारतीय पुरुष टीम 339 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। कुवैत ने 355 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया तो वहीं कतर ने 349 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। कजाकिस्तान ने 348 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

पुरुष टीम में से शपथ भारद्वाज ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। वह इस इवेंट में मेडल जीतने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: टीम इंडिया की मेडल टैली में होगा इजाफा, निशानेबाजी में देश को मिला सिल्वर

यह भी पढ़ें- खटीमा के कपिल का एशियन गेम्स में कांस्य पदक पक्का, किया देश का नाम रोशन, ईरान के बाद कोरिया को 5-0 से हराया