विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: आर्चरी में भारत को मिला एक और मेडल, पुरुष रिकर्व टीम ने सिल्वर पर जमाया कब्जा

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:35 PM (IST)

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। उसे फाइनल में साउथ कोरिया से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल

भारतीय पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आर्चरी में भारत के लिए आज का दिन अच्छा साबित हुआ है। आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 में भारत ने शुक्रवार के दिन आर्चरी में तीसरा मेडल अपने नाम किया है। यह मेडल दिलाया है पुरुष रिकर्व टीम ने। इससे पहले महिला रिकर्व टीम और मिक्स्ड रिकर्व टीम ने भी भारत को मेडल दिलाए थे। धीरज बोम्मादेवरा,यशदीप भोगे और नीरज चौहान की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

फाइनल में भारत का सामना दिग्गज साउथ कोरिया से था। पुरुष टीम से उम्मीद थी कि वह महिला टीम वाला काम करेंगे जिसने फाइनल में साउथ कोरिया को ही मात देकर गोल्ड जीता था। हालांकि, पुरुष टीम ये कमाल नहीं कर सकी और 5-1 से हारकर सिल्वर ही जीत सकी।

साउथ कोरिया का रहा दबदबा

पहले सेट में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और 56-56 का स्कोर किया। हालांकि, दूसरे सेट में भारतीय टीम पीछे रह गई। कोरिया की तिकड़ी ने शुरुआत में ही परफेक्ट 10 मार दिया। वहीं भारतीय टीम 9, 8, 8 का स्कोर ही कर पाई। भारत को इस सेट में हार मिली और कोरियाई टीम 3-1 से आगे हो गई। भारत के नीरज चौहान तीसरे सेट में दबाव में सही निशाना नहीं लगा सके और सात अंक ही बटोर पाए। यहां से टीम इंडिया वापसी नहीं कर सकी और सिल्वर ही जीतकर रह गई।

महिला और मिक्स्ड टीम ने रचा इतिहास

इससे पहले, भारत की महिला रिकर्व टीम ने साउथ कोरिया को मात देकर एशियन गेम्स में पहली बार इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। ये साउथ कोरिया की एशियन गेम्स के इस इवेंट में फाइनल में पहुंचने के बाद पहली हार है। इसके बाद मिक्स्ड टीम ने भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन चीन से वह हार गई और सिल्वर ही जीत सकी। ये मिक्स्ड रिकर्व टीम इवेंट में एशियन गेम्स में भारत का पहला सिल्वर मेडल है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: जमशेदपुर में निखारा खेल, जापान में रचा इतिहास; अंकिता भकत ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड

यह भी पढ़ें- टाटा आर्चरी एकेडमी की अंकिता भकत की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता पहला गोल्ड