एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का दबदबा, 4 गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा
भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 पदक जीते, जिसमें 4 ...और पढ़ें

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप
HighLights
भारतीय महिला टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पाया
टीम इंडिया ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण शामिल
मीनाक्षी, प्रिया, अरुंधति, प्रीति ने स्वर्ण पदक हासिल किए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने मेडल तालिका में टॉप पर अपना अभियान समाप्त किया है। भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें से 4 गोल्ड हैं। भारत की बेटियों ने अलग-अलग कैटेगरी में ये कमाल किया और अपना दबदबा बनाया।
भारत की महिला टीम ने कोच सैंटियागो नीवा के मार्गदर्शन में शानदार खेल दिखाया। इस दौरान भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह भी उपस्थित रहे। मीनाक्षी ने 48 कि. ग्रा. की कैटेगरी में गोल्ड जीतकर इसकी शुरूआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान पर 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के दबदबे की शुरूआत हुई और टीम इंडिया का हर सदस्य मेडल जीतकर ही वापस लौटा।
भारत ने जीते कुल मेडल
टीम इंडिया ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल 10 मेडल अपने नाम किए। इसमें 4 गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत ने इसी के साथ अपना दबदबा टूर्नामेंट में बनाए रखा। खास बात ये रही कि हर खिलाड़ी ने कोई न कोई मेडल अपने नाम किया।
मीनाक्षी ने की शुरूआत
मीनाक्षी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की शुरूआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को एकतरफा मुकाबले में हराया और 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के गोल्ड मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हुआ।

प्रिया ने किया कमाल
प्रिया ने 60 किलोग्राम की कैटेरगी में कमाल किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को 3-0 से हराया। इसी के साथ गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया।
अरुंधति और प्रीति ने जीता गोल्ड
अरुंधति ने 70 किलोग्राम की कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड जीता। उन्होंने कजाकिस्तान की बकित सेइडिश को 4-1 से हराया और भारत के लिए गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा किया। उनके अलावा प्रीति ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसी के साथ भारत ने कुल 4 गोल्ड मेडल जीतकर चार्ट में पहले स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।

जैस्मीन ने जीता सिल्वर मेडल
भारत ने अपने खाते में दो सिल्वर मेडल और जोड़े। जैस्मीन ने (57 किलोग्राम) ने शानदार प्रदर्शन के बाद उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि अल्फियान पठान (80+ किलोग्राम) ने भी अपने अंतिम मुकाबले के बाद रजत पदक जीता।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।