विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के नाराज अमित पंघाल, कहा- जीत का हकदार था

By Viplove KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 07:20 PM (IST)

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक प्रदर्शन को अपने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया लेकिन वह इसके फाइनल में मिली हार से अब भी थोड़े नाराज हैं।

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल - फोटो ट्विटर पेज
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल - फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, पीटीआइ। एशियाई मुक्केबाज चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार पदक हासिल करने वाले अमित पंघाल अपनी उपलब्धि से खुश नहीं हैं। पिछले साल गोल्ड मेडल हासिल करने वाले इस मुक्केबाज को फाइनल में हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। मैच का नतीजा जैसे आया अमित उस बात के नाराज हैं। उन्होंने अपनी इस नाजारगी को जाहिर भी किया।

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक प्रदर्शन को अपने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया लेकिन वह इसके फाइनल में मिली हार से अब भी थोड़े नाराज हैं। हरियाणा का यह 25 वर्षीय मुक्केबाज गत चैंपियन था लेकिन, दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व और ओलंपिक चैंपियन शाखोबिदिन जोइरोव से हार का सामना करना पड़ा।

शाखोबिदिन जोइरोव की कमजोरी तलाश रहे अमित पंघाल, अब टोक्यो ओलंपिक में होगी भिड़ंत

भारतीय टीम ने इस नतीजे के खिलाफ विरोध दर्ज किया और मुकाबले के दूसरे राउंड की समीक्षा की मांग की जिसे ज्यूरी ने खारिज कर दिया। पंघाल ने कहा, '52 किग्रा में यह मेरा अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुझे उस फाइनल को जीतना चाहिए था और जब मैं नहीं जीता तो मैं गुस्से में था।'

उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जोइरोव से मिली हार का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ किया और मुझे लगता है कि मैं जीत का हकदार था लेकिन ठीक है, ऐसा हो सकता है। मैं पिछली बार उससे हार गया था लेकिन इस बार का प्रदर्शन उससे कहीं ज्यादा बेहतर था। इस बार स्कोर 2-3 था जो पहले 0-5 था। हमारे दल ने इस फैसले के खिलाफ विरोध किया, हम थोड़ा और जोर लगा सकते थे लेकिन ठीक है, कम से कम हमने कोशिश तो की।'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।