स्पेन को हराने के बाद पांचवें दौर में हॉलैंड से भिड़ेगी भारतीय पुरुष टीम
भारतीय पुरुष शतरंज टीम 46वें ओलंपियाड के पांचवें दौर में हॉलैंड का सामना करेगी, पिछले दौर में स्पेन को हराया ...और पढ़ें

आर प्रगनानंद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, समरकंद। औसत शुरुआत के बाद तुरंत वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम 46वें शतरंज ओलिंपियाड के पांचवें दौर में अब छठी वरीयता प्राप्त हालैंड का सामना करेगी।
पिछले दौर में स्पेन को हराने के बाद, शीर्ष बोर्ड पर आर प्रगनानंद वाली भारतीय पुरुष टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम को विश्व चैंपियन डी गुकेश और निहाल सरीन का अच्छा साथ मिल रहा है, जिन्होंने अपने चार-चार मैचों में 3.5-3.5 अंक हासिल किए हैं।
प्रगनानंद और अर्जुन एरिगेसी की फॉर्म चिंता का विषय
विदित गुजराती ने पांचवें बोर्ड पर 1.5/2 अंक बनाकर अपना योगदान दिया है, लेकिन प्रगनानंद और अर्जुन एरिगेसी की फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई है। अर्जुन की शुरुआत हार के साथ हुई थी, लेकिन पिछले दौर में मैक्सिम चिगाएव पर उनकी जीत प्रभावशाली थी, जबकि प्रगनानंद अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक खेले गए तीनों मैच ड्रॉ खेले हैं।
