Move to Jagran APP

सुशील कुमार की सफलता का सफरनामा

लंदन ओलंपिक में कुश्ती का रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान सुशील कुमार ऐसा करने वाले पहले भारतीय तो बने ही साथ ही उन्होंने कुश्ती में लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने का भी कारनामा किया है। बीजिंग में कांस्य और लंदन में रजत पदक वाकई काबिलेतारीफ है। सुशील कुमार विश्व कुश्ती में सबसे चमकदार नाम है।

By Edited By: Published: Sun, 12 Aug 2012 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2012 08:39 AM (IST)
सुशील कुमार की सफलता का सफरनामा

लंदन ओलंपिक में कुश्ती का रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान सुशील कुमार ऐसा करने वाले पहले भारतीय तो बने ही साथ ही उन्होंने कुश्ती में लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने का भी कारनामा किया है। बीजिंग में कांस्य और लंदन में रजत पदक वाकई काबिलेतारीफ है। सुशील कुमार विश्व कुश्ती में सबसे चमकदार नाम है। विश्व चैंपियन इस भारतीय पहलवान ने देश को बीजिंग ओलंपिक में कास्य पदक दिलाकर कुश्ती के खेल को भारत में नई परिभाषा दी। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के एक गाव बापरोला में 1982 में जन्मे सुशील बचपन से कुश्ती के दीवाने थे और शुरू से ही उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की, लेकिन वह बचपन से ही कोच महाबली सतपाल से जुड़ गए थे, जिन्होंने उनके कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुशील ने 2006 में दोहा एशियाई खेलों में कास्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का पहला परिचय दिया था। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह पाच बजे से कुश्ती के दावपेच सीखने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता सुशील ने अगले ही साल मई 2007 में सीनियर एशियाई चैपियनशिप में रजत पदक जीता और फिर कनाडा में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ष 2012 में 29 वर्षीय पहलवान एमटीवी रोडीज में नजर आए, जो एक लोकप्रिय रोमाचक-खेलों वाली टीवी प्रतियोगिता है।

loksabha election banner

रिकार्ड

2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता

2010 मास्को में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

2010, नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता

2009 जर्मन ग्रा प्री में स्वर्ण पदक जीता

2009 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप जालधर में स्वर्ण पदक जीता

2008 बीजिंग ओलंपिक में कास्य पदक जीता

2008 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कास्य पदक जीता

2007 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप लंदन में स्वर्ण पदक जीता

मई 2007 में सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

सुशील ने 2006 में दोहा एशियाई खेलों में कास्य पदक जीता

2005 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप केपटाऊन में स्वर्ण पदक जीता

2003 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

2000 में एशियाई जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया

1998 में मॉस्को में हुए व‌र्ल्ड कैडेट गेम्स में स्वर्ण पदक जीता

अवार्ड

सुशील कुमार 2005 में अर्जुन अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं।

सुशील कुमार को 2006 में अर्जुन पुरस्कार और 2009 में भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गाधी खेल रत्न मिला।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.