Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानिए किस देश ने जीते कितने मेडल, ये है रियो ओलंपिक की टॉप-10 मेडल टेबल

ब्राजील के रियो में 31वें ओलंपिक खेलों का समापन हो गया। रियो ओलंपिक में इस बार 207 देशों ने हिस्सा लिया था जिसमें बाजी मारी अमेरिका ने।

By sanjay savernEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2016 08:53 AM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। ब्राजील के रियो में 31वें ओलंपिक खेलों का समापन हो गया। रियो ओलंपिक में इस बार 207 देशों ने हिस्सा लिया था जिसमें बाजी मारी अमेरिका ने। अमेरिका मेडल टैली में पहले स्थान पर जबकि ग्रेट ब्रिटेन और चीन दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। भारत का प्रदर्शन रियो ओलंपिक में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसे 1 रजत और 1 कांस्य समेत कुल 2 पदकों के साथ 67वें स्थान पर संतोष करना पड़ा।

रियो ओलंपिक का रंगारंग समापन, देखिए ये शानदार तस्वीरें

भारत को भारत 2012 में लंदन में हुए ओलिंपिक में 2 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 6 पदक हासिल कर 55वें स्थान पर रहा। इस बार भारत की तरफ से रिकॉर्ड 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आइए एक नजर डालते हैं रियो ओलंपिक की टॉप 10 मेडल टेबल पर।

मेडल टेबल

देश- गोल्ड- सिल्वर- ब्रॉन्ज- कुल

1. अमेरिका- 46 - 37- 38 - 121

2. ग्रेट ब्रिटेन- 27 - 23 - 17 - 67

3. चीन - 26 - 18 - 26 - 70

4. रूस - 19 - 18 - 19 - 56

5. जर्मनी- 17 - 10 - 15 - 42

6. जापान- 12 - 08 - 21 - 41

7. फ्रांस - 10 - 18 - 14 - 42

8. साउथ कोरिया- 09 - 03 - 09 - 21

9. इटली- 08 - 12 - 08 - 28

10.ऑस्ट्रेलिया- 08 - 11 - 10 - 29

67. भारत- 00 - 01- 01- 02

रियो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें