बीरमित्रपुर में वाहनों की धरपकड़ तेज, जुर्माना वसूली
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर, रायबोगा व हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहनों की ज
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर, रायबोगा व हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहनों की जांच की। मोटर वाहन कानून एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 275 वाहनों को पकड़ कर उनसे जुर्माना वसूला गया। वाहनों की धरपकड़ से चालकों में हड़कंप मच गया।
बीरमित्रपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात 10 बजे से एक बजे तक अभियान चलाया। बिरसा मुंडा बस स्टैंड में एसआइ देवकी नायक एवं एएसआइ जॉन पटनायक तथा बांसजोर सीमा पर एसआइ अनीता स्वाईं, कीर्तन सामल की अगुवाई में वाहनों की जांच की गई। लाइसेंस, इंश्योरेंस एवं लदे सामानों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में 169 वाहन पकड़े गए तथा 31,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुआरमुंडा चौकी अधिकारी मनोज नायक की अगुवाई में हुई वाहनों की जांच में 83 वाहन पकड़े गए तथा 16,600 रुपये वसूले गए। दो चालकों का लाइसेंस रद किया गया। हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र के जहिरटोली के पास वाहनों की जांच में 15 वाहनों का चालान काटा गया। नुआगांव में भी वाहनों की जांच की गई। रायबोगा में थाना अधिकारी विजय स्वाईं की अगुवाई में वाहनों की जांच की गई। 8 वाहनों का चालान काटा गया तथा 1700 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।