सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
सुंदरगढ़ बाईपास में आदर्श नगर के पास गुरुवार की आधी रात को एक
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : सुंदरगढ़ बाईपास में आदर्श नगर के पास गुरुवार की आधी रात को एक वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक झारखंड अंचल के मूल निवासी थे। यह दोनों सुंदरगढ़ में कारपेंटर का काम करते थे।
झारखंड के तिमूरिया थाना अंतर्गत सालगी गांव के मूल निवासी भोला यादव व सुरेश यादव सुंदरगढ़ में रहकर कारपेंटर का काम करते थे। भोला यादव आदर्श नगर तथा सुरेश यादव मिशन चौक में रहता था। गुरुवार की रात दोनों नई बाइक लेकर भोजपुर गए थे। वहां से आधी रात को वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में सुंदरगढ़ बाईपास पर आदर्शनगर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस इलाके में लगातार दुर्घटना होने से लोगों में रोष देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नया फोरलेन बनने के दौरान यहां क्रां¨सग का काम सही तरीके से नहीं किया गया है। जिससे अक्सर दुर्घटना हो रही है।