महिला से अश्लील हरकत में दो गिरफ्तार
भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पति के साथ रिवर्ज लाइन लौट रही कांस्टेबल की पत्न
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 06:01 PM (IST)
जासं, सुंदरगढ़ : भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पति के साथ रिवर्ज लाइन लौट रही कांस्टेबल की पत्नी से दो युवकों ने खुलेआम अश्लील हरकत किया। इस संबंध में थाने में शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार रिजर्व लाइन में रहने वाले कांस्टेबल पत्नी के साथ सोमवार की शाम को भगवान का दर्शन कर लौट रहे थे। तभी उसके साथ साथ पैदल चल रहे शशिरंजन राय एवं संदीप कुमार राय नामक युवकों ने अश्लील हरकत की। बचने के लिए महिला शोर मचाने लगी वहीं युवकों को ऐसा करते देख कांस्टेबल भी चकित हो गया। तभी गश्ती पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें