यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पिता घायल
झारसुगुड़ा में एक दर्दनाक घटना में काम से लौट रहे एक दंपती और उनके बेटे ने बारिश से बचने के ...और पढ़ें

HighLights
- आकाशीय बिजली गिरने से महिला और बेटे की मौत |
- झारसुगुड़ा के सिरियाबगीचा के पास हुई घटना |
- घायल पति अस्पताल में भर्ती |
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा। शहर में एक दंपती काम से लौट रहे थे। उनके साथ उनका 12 साल का बेटा भी था। अचानक आसमान से बिजली चमकने से उन्होंने पास ही एक अस्थाई झोपड़ी में शरण ली। मगर आकाशीय बिजली सीधे उन्हीं पर आ गिरी। जिससे पति के सामने ही पत्नी व 12 साल के बेटे की मौत हो गई।
यह दुखद घटना झारसुगुड़ा शहर के सिरियाबगीचा के पास शाम के समय हुई। मृतकों की पहचान पूनम देवी (35) और उसके पुत्र शिवराज साहा के रूप में हुई है। जबकि उक्त घटना में बीरबल साहा घायल हो गए हैं।
झारसुगुड़ा के सिरिया बगीचा इलाके में बीरबल का परिवार रहता था। वे किसी काम से शहर गए थे और पैदल घर लौट रहे थे। तभी तेज बिजली कि गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरु हो गयी और वे लोग बारिश से बचने के लिए फाटक पार करके एक झोपड़ी के नीचे छिप गए। वहां कुछ और यात्री भी थे।
इसी दौरान अचानक बिजली गिरी। बीरबाल कि पत्नी नीचे गिर पड़ी। बीरबल भी मौके पर ही घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीन लोगों को एंबुलेंस बुलाकर जिला मुख्यालय अस्पताल ले गई।
यह भी पढ़ें- सेब के टुकड़े से मासूम बच्चे की रुकी सांस, MCL अस्पताल में मदद न मिलने से हुई मौत
