विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागडीही में साउथ बिहार का स्टॉपेज होने से हर्ष

By JagranEdited By:
Published: Sun, 10 Mar 2019 11:39 PM (IST)

दक्षिण-पूर्व रेलवे के राउरकेला- झारसुगुड़ा रेल खंड के बागडीही स्टे

बागडीही में साउथ बिहार का स्टॉपेज होने से हर्ष
बागडीही में साउथ बिहार का स्टॉपेज होने से हर्ष

संवाद सूत्र, बामड़ा: दक्षिण-पूर्व रेलवे के राउरकेला- झारसुगुड़ा रेल खंड के बागडीही स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मंजूरी मिलने से लोगों में हर्ष है। शनिवार से छह महीने के प्रयोग पर ट्रायल स्टॉपेज शुरू कर दिया गया। शनिवार को दोपहर 2.23 बजे दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का बागडीही रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। ट्रेन के चालक, सह चालक और यात्रियों को मिठाई और फूलमाला से स्वागत किया गया। इसी ट्रेन से स्टॉपेज की मांग को अमली जामा पहनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले निर्मल बाधान, नवल अग्रवाल और विजय शर्मा के इसी ट्रेन से बागडीही पहुंचने पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर ब्रजराजनगर विधायक तथा झारसुगुड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष राधारानी पंडा, भाजपा नेता सुभाष चौहान, दिनेश जैन, नरेश नायक, महाकाल धाम के संस्थापक संतु बाबा, राधेश्याम मिश्र, गौरीशंकर शर्मा,अनूप बाधान, बजरंग रुंगटा, बबलू शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

बामड़ा में ट्रेन स्टॉपेज की अनदेखी से आक्रोश: बामड़ा स्टेशन में संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस, राउरकेला-कोरापुट इंटरसिटी, हटिया-यशवंतपुर ट्रेन के स्टॉपेज के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम, विधायक रवि नायक को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद बामड़ा में महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी न होने से लोगों में आक्रोश है। ऐसे में विधायक रवि नायक, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश पुजारी ने इस दिशा में प्रयास करने का भरोसा दिया है।