बंडामुंडा स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार महांती ने राउरकेला मॉडल स्टेशन का निरीक्षण करने के उपरांत बंडामुंडा व बिसरा स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:24 AM (IST)
संसू बंडामुंडा : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार महांती ने राउरकेला मॉडल स्टेशन का निरीक्षण करने के उपरांत बंडामुंडा व बिसरा स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां जीएम ने इलेक्ट्रिक शेड, बंडामुंडा यार्ड और एआरएम कार्यालय का जायजा लेने के उपरांत वे अधिकारियों के साथ बिसरा स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां क्रॉस लाईन देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने के साथ समय-समय पर मरम्मत कराने का परामर्श दिया। ताकि संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान एआरएम श्रीनिवास सामंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहां से जीएम महांती मनोहरपुर के लिए रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें