पिता के हत्यारे को भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला
15 साल बाद अपने पिता के हत्यारे को उसी के घर के सामने साबल से पीट-पीटकर दो भाइयों ने मंगलवार रात मार डाला।
संसू, बीरमित्रपुर (सुंदरगढ़) : 15 साल बाद अपने पिता के हत्यारे को उसी के घर के सामने साबल से पीट-पीटकर दो भाइयों ने मंगलवार रात मार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल साबल बरामद कर ली है। यह घटना कुआरमुंडा पुलिस चौकी के गोबीरा गांव के गिरजा टोली की है।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार रात करीब दस बजे घटना हुई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद अपने घर में दोनों भाई छिपे थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को दोनों कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
बताया गया कि बलेन बारुआ ने 15 वर्ष पहले गांव के मिथिला कुजूर की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे सजा मिली थी। जेल में रहने के बाद वह दो साल पहले ही बाहर आया था। उसे शक था कि मिथिला कुजूर के बेटे उसकी हत्या कर सकते हैं। वह सतर्क रहता था। उधर, मिथिला के बेटे अमर कुजूर और विकास कुजूर भीतर ही भीतर रणनीति बनाते रहे। मौका देखकर मंगलवार रात दोनों साबल लेकर बलेन के घर पहुंचे। घर निकलने पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले के कारण वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद दोनों भाइयों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सुदूरवर्ती गांव होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मिली।