ताड़ी के अवैध कारोबार में छह गिरफ्तार
बणई अनुमंडल में जहरीली ताड़ी पीने से पाच लोगों के बीमार पड़ जाने
संवाद सूत्र, लहुणीपाड़ा: बणई अनुमंडल में जहरीली ताड़ी पीने से पाच लोगों के बीमार पड़ जाने के बाद आखिरकार आबकारी विभाग की नींद खुल गई। विभाग ने ताड़ी का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 250 लीटर खजूर की ताड़ी भी बरामद की गई है। इसके बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बणई अनुमंडल के सातकुटा गांव में जहरीली ताड़ी पीने से पांच लोग बीमार पड़ गए थे। जिनका बणई अस्पताल के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। आबकारी निरीक्षक पद्मलोचन प्रधान तथा सहायक निरीक्षक निरंजन नायक ने इसके बाद अभियान चलाकर सातकुटा, झारबेड़ा, कान¨छडा व तुरामुंडा गांव में छापेमारी कर केशव बेहरा, भुवनेश्वर बेहरा, गिरिधारी बेहरा, बुधु ¨सह, गणेश बेहरा, अलेख बेहरा को गिरफ्तार किया।