सुंदरगढ़ जिले से पाए गए सात नए कोरोना पॉजिटिव
सुंदरगढ़ जिले से शुक्रवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले से शुक्रवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे। इनमें 22, 26, 23 व 40 साल के आयु वाले चार पुरुष तथा 25, 20 व 19 साल की तीन महिलाएं शामिल है। इनमें से पांच लोग महाराष्ट्र से लौटे थे तथा बालिशंकरा प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर में थे। वहीं अन्य दो लोग दिल्ली से लौटने के बाद सबडेगा प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। सभी को इलाज के लिए हाइटेक कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सामने आए सात नए मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 81 पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ होने पर एक व्यक्ति को घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही कुल 40 लोग रिकवर हो चुके है। जबकि 41 लोग इलाजरत है।