राणीसती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ
झुंझनूधाम राणीसती मंदिर बीरमित्रपुर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : झुंझनूधाम राणीसती मंदिर बीरमित्रपुर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। दस दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। राणीसती मंदिर ट्रस्ट की ओर से यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। सुंदरगढ़ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं आस्था का केंद्र राणी सती मंदिर में 5 फरवरी से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके लिए कोलकाता से 11 पंडितों की विशेष टोली आमंत्रित की गई है। यहां रात सुबह हवन पूजन कार्यक्रम व सुबह- शाम आरती में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। पूर्णाहुति 14 फरवरी को दोपहर में होगी। मुख्य ट्रस्टी गोपाल तुलस्यान की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में राउरकेला, संबलपुर, सिमडेगा, राजगांगपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा, धनबाद व रांची से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दीनदयाल पसारी, अनिल पसारी, लक्ष्मीनारायण जैन, छगनलाल सागरमल अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, राजकुमार जाखोदिया, अनिल सरावगी, सुशील रुंगटा, गणेश सरावगी आदि जजमान के रूप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हर दिन दोपहर में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।