जागरण संस्कारशाला में विज्ञान एवं अनुसंधान पर हुई कार्यशाला
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : स्थानीय डालमिया विद्यामंदिर (डीवीएम) में शनिवार को जागरण संस्कारशाल
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : स्थानीय डालमिया विद्यामंदिर (डीवीएम) में शनिवार को जागरण संस्कारशाला के तहत विज्ञान एवं अनुसंधान के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। जिसमें विषय वस्तु को लेकर विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. एन साहु ,डॉ. सरोजनी साहु तथा कोल इंडिया के सर्वे ऑफिसर शिवशंकर चतुर्वेदी उपस्थित थे। उन्होंने छात्र छात्राओं को नवीन अनुसंधानिक विषयों से अवगत कराया। डॉ. एन साहु ने नवीन अनुसंधानिक विषयों के बारे में प्रोजेक्टर के जरिए जानकारी दी। इसके अन्य सारी चीजों के बारे में प्रोजेक्टर के जरिए दिखाकर छात्र छात्राओं को प्रति विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद कोल इंडिया के सर्वे अधिकारी शिव शंकर चतुर्वेदी ने भी बच्चों को जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में विद्यालय के प्राचार्या डा. राघवेंद्र द्विवेदी ने स्कूल में आए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्र छात्राओं को नित्य नवीनता से जुड़ने का सुझाव प्रदान दिया।