संगम महिला मंडल ने बांटे कंबल
संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता की अगुवाई में सदस्यों ने बुधवार को सुरुडी गांव जाकर जरूरतमंद परिवारों के साथ मकर संक्रांति मनायी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 11:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता की अगुवाई में सदस्यों ने बुधवार को सुरुडी गांव जाकर जरूरतमंद परिवारों के साथ मकर संक्रांति मनायी। इस अवसर मंडल की सदस्यों ने लोगों को कंबल, बिस्कुट, मिठाई प्रदान कर खुशियां बांटी। मंडल की अध्यक्ष सुनीता ने बताया कि उनकी संस्था जरूरतमंदों के लिए काम करते आ रही है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें