रामनाम से होता है मोक्ष का मार्ग प्रशस्त : कुसुम
राम नाम का जाप कर रत्नाकर डाकू महर्षि बाल्मीकि बने थे। प्रभु श्रीराम के चरण स्पर्श से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार हुआ था।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राम नाम का जाप कर रत्नाकर डाकू महर्षि बाल्मीकि बने थे। प्रभु श्रीराम के चरण स्पर्श से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार हुआ था। मनुष्य जीवन भी राम नाम से सार्थक हो सकता है। श्री राम नाम का जाप करने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होने की बात विहिप के वरिष्ठ नेता शांतनु कुसुम ने तिलेइकानी गांव में आयोजित सत्संग में कही। शांतनु कुसुम ने कहा कि मनुष्य मायाजाल में पड़ा है जो मोक्ष के मार्ग में बाधक बन रहा है। श्री राम नाम से ही माया मोह छूट सकता है एवं मनुष्य जीवन सार्थक हो सकता है। लोभ, मोह, अहंकार के भीतर मनुष्य का अधिकतर समय नष्ट हो रहा है। अपने समय को ईश्वर की प्राप्ति के लिए लगाना चाहिए। ऐसा नहीं होने से माया मृग की भांति इस माया संसार में भटकते रहेंगे और कई जन्मों के बाद हमें यह जीवन मिलेगा। बालीशंकरा के तिलेइकानी गांव के भागवत टुंगी में आयोजित सत्संग व धार्मिक सभा के पूर्व पूजा अर्चना की गई एवं कीर्तन किया गया। बलराम बराल की अगुवाई में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में पीतांबर सेठ, नुआदिनी बार्ला, सेवती प्रधान समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। सूबे के आठ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी : चलित जनवरी महीने में, ओडिशा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। कहीं बेमौसम की बारिश से लोग परेशान रहे तो कहीं कड़ाके की ठंड से कांपते रहे। पिछले दो दिनों से सूबे में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार, 26 जनवरी से सूबे के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी, लेकिन इस दौरान मौसम साफ रहेगा। सोमवार, 24 जनवरी के दिन भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले चौबीस घंटे के दौरान 8 जिले में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि सोमवार की शाम से मंगलवार की सुबह तक पश्चिम ओडिशा के बलांगीर, बऊद, सोनपुर और कालाहांडी जिला समेत अनुगुल, ढेंकानाल, केंदूझर और कंधमाल जिला में घना कोहरा रहेगा। इस दौरान यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरुरत है।