कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का जन्मदिन
राजगांगपुर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन पूर्व नगरपाल मो
संसू, राजगांगपुर : राजगांगपुर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन पूर्व नगरपाल मोईनुद्दीन के निवास में मनाया। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगरपाल मोइनुद्दीन अहमद सहित इफ्तिखार अहमद उर्फ पाका बाबु ने सभी को शुभकामनाएं दी एवं नगरपालिका चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। पार्टी को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। पाका बाबू ने विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में अच्छे परिणाम की आशा जताई। सुंदरगढ़ जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा. राजन एक्का ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ अपनी पार्टी को जिले में और ज्यादा मजबूत बनाने का आह्वान किया। मौके पर पीके उपाध्याय, पार्षद दीपू विनोद, रमेश पात्रो, अंबिका महंती, मिनाज अहमद, सुरेश बारीक ,एसबी चौरसिया, हृदयानंद ¨सह आदि लोग मौजूद थे।