पंचायतीराज मंत्री प्रताप जेना का भव्य स्वागत
राज्य के पंचायतीराज व कानून मंत्री प्रताप जेना अपने दौरे के क्रम में बुधवार को राजगांगपुर पहुंचे।
संसू, राजगांगपुर : राज्य के पंचायतीराज व कानून मंत्री प्रताप जेना अपने दौरे के क्रम में बुधवार को राजगांगपुर पहुंचे। यहां बीजू पटनायक चौक पर मंत्री जेना का बीजद नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री जेना ने बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री को नमन किया। राउरकेला के विधायक शारदा नायक, जिलाध्यक्ष विनय टोप्पो, सुकिंदा विधायक प्रीति रंजन घड़ेई ने भी बीजू बाबू को नमन किया।
इसके बाद मंत्री प्रताप जेना को बाइक रैली में डाक बंगला लाया गया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आह्वान किया। कहा, संगठन कैसे और ज्यादा मजबूत होगा, इसके लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके बाद मंत्री जेना ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ पियूस लोहार से क्षेत्र में चल रहीं विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री के दौरे में राकेश नंदा, यूवा नेता अब्दुस सलाम, मो. तौहीद, राजेंद्र लेंका, विकास अग्रवाल, सुधीर साह, बिस्वा प्रकाश बेहरा, राजू महंती, मो. असलम, अशोक दास, अशोक साहू, हेश नाग, चटू साहू, बिनोद शामिल रहे। बणई के उपजिलापाल ने लगवाया कोरोना का टीका : कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में बणई के उपजिलापाल प्रदीप कुमार डांग एवं बीडीओ संतोष साहू ने टीका लगवाया। बणई अनुमंडल में शनिवार से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हुआ है। 80 से अधिक लोगों को अबतक टीका मिल चुका है। अनुमंडल कार्यालय में उपजिलापाल के साथ अन्य कर्मियों को भी कोरोना का टीका दिया गया। उपजिलापाल ने खुद टीका लेने के साथ ही इस महामारी से बचाव के लिए सभी से टीका लेने का अनुरोध किया है।